Entertainment: 4 शादियों पर बयान देकर बुरे फंसे पाकिस्तानी अभिनेता दानिश तैमूर, यूजर्स कर रहे ट्रोल
By Ek Baat Bata | Mar 18, 2025
पाकिस्तानी अभिनेताओं और अभिनेत्रियों की भारत में भी अच्छी खासी फैन-फॉलोइंग है। हाल ही में पाकिस्तानी अभिनेता अपने बयान की वजह से चर्चा में आ गए हैं। मुस्लिम धर्म में कई शादियां करना कोई बड़ी बात नहीं है। तो वहीं कई लोग अपनी बेगम को तलाक देकर किसी और से निकाह कर लेते हैं। तो वहीं कुछ लोग एक से ज्यादा बेगम रखने की चाहत रखते हैं। वहीं पाकिस्तान का एक अभिनेता भी 4 शादियां करने का ख्वाब देखता है। एक्टर ने खुद इस बात का खुलासा किया है। दरअसल, ऐसा बयान पाकिस्तानी अभिनेता दानिश तैमूर ने किया है। हाल ही में अभिनेता दानिश तैमूर ने शादी को लेकर ऐसा बयान दिया है। जिसकी वजह से वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।
दरअसल, एक्टर दानिश तैमूर अपनी बेगम आएजा खान के साथ एक शो में पहुंचे थे। इस शो में दानिश ने निकाह को लेकर बयान दिया है। दानिश ने कहा कि अल्लाह ने 4 शादियां करने की इजाजत दी है। लेकिन वह शादी नहीं कर रहे हैं, वह बात अलग है। जिसके बाद दानिश ने आगे कहा कि यह मेरा हक है और इसे उनसे कोई नहीं छीन सकता है। दानिश ने कहा कि यह उनका प्यार और रिस्पेक्ट है कि वह आयजा के साथ पूरी जिंदगी बिताना चाहते हैं।
बता दें कि दानिश तैमूर का ये बयान अब उनके लिए परेशानी का सबब बन गया है। इस बयान के बाद दानिश तैमूर को यूजर्स बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि क्या दानिश ने आयजा से शादी करके एहसान कर दिया है। यूजर्स ने दानिश तैमूर से पूछ रहे हैं कि शादी करने के लिए क्या उनसे किसी ने जबरदस्ती की है। अगर ऐसा नहीं है तो वह एहसान क्यों जता रहे हैं।
अभिनेता दानिश तैमूर ने यह सारी बातें एक शो में अपनी पत्नी आएजा के सामने बोला है। वहीं इस दौरान शो का होस्ट भी दानिश की तारीफ कर रहा है। शादी पर बयान देने के बाद अब अभिनेता यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। वहीं दानिश के फैंस भी जमकर उनको खरी-खोटी सुना रहे हैं।