Dadi Nani Ke Nuskhe: अजवाइन से लेकर अदरक चाय तक, पीरियड्स दर्द का पक्का Home Treatment

By Ek Baat Bata | Sep 10, 2026

लड़कियां हर महीने होने वाले पीरियड्स के दर्द के बारे में सोचकर ही परेशान हो जाती हैं। कुछ लोगों को पीरियड पेन कम होता है, तो कुछ लोगों को बहुत ज्यादा होता है। वहीं कई लोग इस दर्द से बचने के लिए पेनकिलर भी खाते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि इस दर्द से राहत पाने के लिए दादी-नानी के कुछ नुस्खे बेहद कारगर माने जाते हैं। पीरियड्स के दिनों में कमर दर्द, पेट दर्द और भारीपन महसूस होता है। वहीं पेट में ब्लोटिंग रहती है। जिस कारण रोजमर्रा के काम करने में भी समस्या होती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको दादी-नानी के कुछ ऐसे नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पूरी तरह से असरदार और सेफ माने जाते हैं।

गर्म पानी की थैली

दादी-नानी पेट में दर्द होने पर सबसे पहले गर्म पानी की थैली से सिकाई करने की सलाह देती थीं। पेट या कमर पर हल्की गर्माहट मिलने से मसल्स रिलैक्स होती हैं और दर्द कम होता है। यह तरीका आज भी बेहद असरदार माना जाता है।

अजवाइन और गुड़ का पानी

अजवाइन और गुड़ का सेवन भी पीरियड्स के दर्द से राहत देने में बेहद फायदेमंद होता है। अजवाइन में पाए जाने वाले तत्व पेट की ऐंठन को कम करता है। अगर आप आधा चम्मच अजवाइन को पानी में डालकर उबालें और इसमें थोड़ा सा गुड़ मिलाकर पिएं। ऐसा करने पेट दर्द, गैस और बेचैनी में राहत मिलती है।

अदरक की चाय पिएं

दादी-नानी पुराने समय से अदरक का सेवन करती रहती हैं। दादी-नानी अदरक को दर्द की दवा मानती थीं, इसलिए पीरियड्स में अदरक की हल्की चाय का सेवन करना चाहिए, इससे सूजन कम होती है और पेट दर्द में भी राहत मिलती है। ऐसे में आप दिन में एक या दो बार इस चाय को पी सकती हैं।

तिल का लड्डू

तिल हमारे शरीर को गर्मी देने का काम करता है। पीरियड्स से पहले या पीरियड्स के समय हल्का सा भूनकर तिल के लड्डुओं को खाने से कमजोरी और दर्द में राहत मिलती है।

हल्दी वाला दूध पिएं

पीरियड्स के दौरान पेट में दर्द होने पर हल्दी वाले दूध का सेवन करना चाहिए। हल्दी में पाए जाने वाले गुण सूजन और दर्द को कम करने में सहायता करता हैं और नींद को बेहतर करता है।