By Ek Baat Bata | Sep 11, 2026
इन दिनों फैशन और ज्वेलरी की दुनिया में इयर कफ्स का चलने काफी देखने को मिल रहा है। यह एक ऐसा एक्सेसरी ऑप्शन है, जो बिना कान छिदवाए भी कानों को बेहद खूबसूरत और अट्रैक्टिव लुक देता है। ऐसे में अगर आप भी पारंपरिक इयररिंग्स से हटकर कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो एथनिक और वेस्टर्न आउटफिट्स दोनों के साथ इयर कफ्स एकदम परफेक्ट बैठते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे ट्रेंडिंग इयरकफ्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके स्टाइल में चार चांद लगा देंगे। यह इयर कफ्स पारंपरिक परिधानों से लेकर मॉडर्न ड्रेसेस तक हर एक लुक के साथ अलग-अलग इयरकफ्स मौजूद हैं।
रंग-बिरंगे बीड्स और मोतियों से सजे यह इयर कफ्स देखने में बेहद सुंदर लगते हैं। इनमें छोटी-छोटी पर्ल डिटेलिंग होती है, जोकि कानों के ऊपरी हिस्से को घेरते हुए एक एलिगेंट और क्लासिक लुक देती है। आप इसको किसी भी सिल्क साड़ी या फेस्टिव वेयर के साथ बेहद जंचते हैं।
अगर आप भी वेडिंग फंक्शन या किसी बड़े पारंपरिक समारोह में शामिल होने जा रही हैं और इसके लिए एंटीक फिनिश वाले झुमकी इयर कफ्स बढ़िया ऑप्शन है। यह कानों के निचले हिस्से पर झुमकी वाला लुक देते हैं। वहीं ऊपर का हिस्सा बारीक नक्काशी से ढका होता है और इनको आप साड़ी या सूट पर पहन सकती हैं।
इंडियन ज्वेलरी में मोर डिजाइन हमेशा से महिलाओं की पहली पसंद रही है। मोर के पंखों और मीनाकारी वर्क वाले इयर कफ्स आपको एक वाइब्रेंट और पारंपरिक लुक देने का काम करती है। इनको अनारकली सूट या बनारसी साड़ी के साथ आसानी से पहन सकती हैं। इसमें आपका लुक बेहद खूबसूरत लगेगा।
यह ऑल-ओवर मोतियों की लेयर वाले इयर कफ पूरे कान के बाहरी हिस्से को कवर करते हैं। स्टोन और मोतियों की बारीक लाइनिंग कानों को एक भरा-भरा और हैवी लुक देने का काम करती है। अगर आप गले में हैवी हार नहीं पहन रही हैं, तो आप सिर्फ इन इयर कफ्स को पहनकर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।
छोटे-छोटे फूलों और चमकीले पत्थरों वाले यह इयर कफ्स दिखने में नाजुक और सोबर होते हैं। यह उन महिलाओं के लिए एकदम सही है, जो हल्का लेकिन अट्रैक्टिव स्टाइल पसंद करती हैं। इनको वेस्टर्न गाउन या इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ भी कैरी किया जा सकता है।
इयर कफ्स का पूरा लुक तभी निखरकर आता है, जब आप अपने हेयरस्टाइल और अन्य ज्वेलरी को सही तरह से बैलेंस करती हैं।
इयर कफ्स पहनने के दौरान बालों को बांधकर रखना चाहिए। मैसी बन, साइड-स्वेप्ट बाल या हाई पोनीटेल बनाने से कानों की डिजाइन साफ और सुंदर दिखेगी।
अगर आपका इयर कफ काफी हैवी और भरा-भरा है, तो गले में हार पहनने से बचना चाहिए। इससे आपका सारा ध्यान आपके फेस और कानों के स्टेटमेंट पीस पर ही होगा।