Entertainment: WhatsApp पर अदिति राव हैदरी बनकर मांगे जा रहे फोटोशूट, एक्ट्रेस ने फैंस से की ये अपील

By Ek Baat Bata | Nov 17, 2025

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अदिति खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वहीं हर कोई अदिति से बेहद प्यार भी करता है। इस बीच एक्ट्रेस ने फैंस से खास अपील की है और लोगों को उनकी टीम से फौरन संपर्क करने के लिए कहा है। ऐसे में अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हुआ है। एक्ट्रेस ने एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को जानकारी दी है।

अदिति ने शेयर किया पोस्ट

अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने फैंस के साथ जानकारी साझा की है कि कोई शख्स व्हाट्सएप पर उनकी तस्वीर लगाकर फोटोग्राफर से फर्जी फोटोशूट के लिए रिक्वेस्ट कर रहा है। एक्ट्रेस अदिति ने लोगों से गुजारिश की है कि इस इंसान से संपर्क न करें। उन्होंने कहा कि अगर कुछ अजीब लगे तो इसके बारे में उनकी टीम को बताएं।

लोगों को दी सलाह

एक्ट्रेस ने इस पोस्ट में कहा कि वो यह नहीं है और कोई उनके नाम का इस्तेमाल करके लोगों के साथ धोखा करना चाहता है। अभिनेत्री ने जानकारी दी है कि मैं काम के लिए अपने निजी नंबर का इस्तेमाल नहीं करती हूं। एक्ट्रेस ने लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है और एक्ट्रेस ने कहा कि कुछ भी अजीब लगने पर फौरन उनकी टीम से जुड़ने के लिए कहा है।

स्क्रीन शॉट किया शेयर

अपने इस पोस्ट में एक्ट्रेस अदिति ने एक लंबे नोट के साथ व्हाट्सअप का स्क्रीन शॉट शेयर किया है। इसमें एक नंबर है और उनकी तस्वीर लगी है। एक्ट्रेस ने इसको फर्जी बताया है। वहीं अगर अदिति के काम की बात करें, उनको साल 2024 में आखिरी बार संजय लीला भंसाली की सीरीज 'हीरामंडी' में देखा गया था।

अदिति का वर्कफ्रंट

इस सीरीज में अदिति राव हैदरी ने बिब्बोजान का रोल अदा किया था। जोकि लोगों को बेहद पसंद आया था। वहीं अभिनेत्री पंकज त्रिपाठी के साथ फिल्म 'पारिवारिक मनोरंजन' में नजर आने वाली हैं। वहीं एक्ट्रेस अपकमिंग नेटफ्लिक्स सीरीज 'ओ साथी रे' में अपना जलवा दिखाएंगी।