Bollywood Gossip: शक्ति कपूर ने किया खुलासा, 'जिद्दी' श्रद्धा कपूर की फीस आलिया-अनन्या से ज़्यादा, वजह है ये
By Ek Baat Bata | Dec 26, 2025
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का अपना फैनबेस है। हर कोई श्रद्धा कपूर के काम की जमकर तारीफ करता है। वहीं लोगों को अभिनेत्री की फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं इसी बीच अभिनेता शक्ति कपूर ने अपनी बेटी श्रद्धा कपूर के बारे में बात की और बताया कि श्रद्धा अपने साथ वाली अभिनेत्रियों के मुकाबले काफी ज्यादा फीस चार्ज करती हैं। तो आइए जानते हैं अभिनेता शक्ति कपूर ने अपनी बेटी के बारे में क्या कहा।
जानिए शक्ति कपूर ने क्या कहा
शक्ति कपूर ने अपनी बेटी श्रद्धा कपूर के बारे में बात करते हुए बताया कि उनकी बेटी कम फिल्में करती हैं। जिसके फैमिली से कोई लेना-देना नहीं है। इसके अलावा शक्ति कपूर ने कहा कि श्रद्धा कपूर बेहतरीन और अच्छी फिल्में करना पसंद करती हैं। वहीं वह अपने साथ वाली अभिनेत्रियों से कहीं ज्यादा फीस लेती हैं।
इन एक्ट्रेस से ज्यादा फीस
इतना ही नहीं शक्ति कपूर ने आगे कहा कि श्रद्धा कपूर अन्य एक्ट्रेस आलिया भट्ट और अनन्या पांडे से ज्यादा फीस चार्ज करती हैं। अभिनेता ने आगे बताया कि श्रद्धा साल में सिर्फ एक या दो फिल्में करना पसंद करती हैं। वहीं शक्ति कपूर ने श्रद्धा को काम न मिलने की अफवाहों को खारिज कर दिया।
जिद्दी है श्रद्धा कपूर
शक्ति कपूर ने अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए बताया कि वह काफी जिद्दी हैं और हमेशा अपने दिल की सुनती हैं। श्रद्धा के कुछ नैतिक सिद्धांत हैं और वह उनका सख्ती से पालन करती हैं। इसके अलावा शक्ति कपूर ने अपने और श्रद्धा के रिश्ते पर बात करते हुए बताया कि हमारा रिश्ता काफी ज्यादा अच्छा है।
रिश्ते पर भी की बात
शक्ति कपूर ने कहा कि कभी हम लड़ते हैं, तो कभी छुट्टियां प्लान करते हैं और कभी-कभी फिल्मों पर चर्चा करते हैं। अभिनेता ने बताया कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है और वह एक शानदार अभिनेत्री हैं। वहीं अगर श्रद्धा कपूर की बात करें, तो अभिनेत्री ने कई कमाल की फिल्में की हैं। वहीं एक्ट्रेस की फिल्मों को लोगों द्वारा बहुत प्यार भी मिला है।