Entertainment: पत्नी Aditi Rao Hydari की तारीफ में Siddharth ने कही ऐसी बात, तालियों से गूंज उठा सेट

By Ek Baat Bata | Aug 18, 2026

ऑपरेशन सफेद सागर में कैप्टन आहूजा के किरदार को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। इस रोल में अभिनेता सिद्धार्थ ने शानदारी एक्टिंग की है। ऑपरेशन सफेद सागर की टीम के साथ अभिनेता 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नजर आए थे। इस शो में सिद्धार्थ ने अपनी बीवी की खूबसूरती को लेकर जिक्र किया। जिसका मजेदार हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सिद्धार्थ ने अदिति राव हैदरी को लेकर ये बोला

द ग्रेट इंडियन कपिल शो के इस एपिसोड में अभिनेता सिद्धार्थ के साथ दीया मिर्जा, जिमी शेरगिल, अभय वर्मा और प्राजक्ता कोली भी शो में शामिल हुए थे। बातचीत के दौरान कॉमेडियन कपिल ने सिद्धार्थ से उनकी पत्नी अदिति राव हैदरी को लेकर एक सवाल किया था, जिसका अभिनेता ने बेबाकी से जवाब दिया।

खूबसूरत एक्ट्रेस से शादी

हंसी-मजाक के दौरान कपिन ने अभिनेता से उनकी शादी पर बात की। एक्टर को छेड़ते हुए कपिल ने पूछा कि इतनी खूबसूरत एक्ट्रेस से शादी करके कैसा लग रहा है। जिस पर सिद्धार्थ ने रोमांटिक अंदाज में जवाब दिया। अभिनेता का जवाब सुनकर वहां मौजूद सभी लोग अपनी हंसी नहीं रोक सके।

अभिनेता ने क्या दिया जवाब

सिद्धार्थ ने मुस्कुराते हुए कहा कि सिर्फ आप ही नहीं सर, पूरा देश मेरी बीवी की खूबसूरती पर फिदा है। अदिति राव हैदरी मेरी बीवी हैं और मैं उनका पति हूं। इसके बाद उन्होंने कहा कि जब इतनी खूबसूरत बीवी मिल जाए, तो इंसान के अंदर अपने आप बहादुरी और हिम्मत आ जाती है। अभिनेता का यह जवाब सुनकर लोग तालियां बजाकर हंसने लगे।

अदिति राव हैदरी और अभिनेता सिद्धार्थ ने 16 सितंबर 2024 को तेलंगाना के वानापर्थी में एक 400 साल पुराने मंदिर में शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात साल 2021 में तेलुगू फिल्म 'महा समुद्रम' के सेट पर हुई थी। यहां से दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और मार्च 2024 में दोनों ने सगाई की घोषणा की थी।