Bollywood Gossip: बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस पर किया गया था काला जादू, अभिनेत्री ने शेयर किया डरावना एक्सपीरियंस
By Ek Baat Bata | Oct 14, 2025
कई बार बॉलीवुड में 'काले जादू' के किस्से सुनने को मिलते हैं। अधिकतर स्टार्स इन बातों पर यकीन नहीं करते हैं, साथ ही इन चीजों से दूर रहना पसंद करते हैं। लेकिन अब इसी बीच बॉलीवुड की एक हसीना ने इस बारे में जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि कैसे वह इन सब चीजों में यकीन नहीं करती थीं, लेकिन जब उनके साथ यह चीजें हुईं, तो वह खुद भी हैरान रह गईं। बता दें कि बॉलीवुड की यह हसीना और कोई नहीं बल्कि अमृता राव हैं।
एक्ट्रेस ने की ब्लैक मैजिक पर बात
हाल ही में एक्ट्रेस अमृता राव रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में पहुंची थी। जहां पर एक्ट्रेस ने ब्लैक मैजिक पर सवाल किया गया था। जिसके जवाब में अमृता राव ने कहा कि आप इस तरह के सवाल क्यों करते हैं। इस बार रणवीर अल्लाहबादिया ने कहा कि सिंपल और साफ दिल के लोग डार्क साइड से प्रभावित होते हैं।
वशीकरण के बार में अमृता ने की बात
इसके बाद अभिनेत्री अमृता राव अपनी स्टोरी पर आते हुए कहती हैं कि वह एक समय था जब वह अपने गुरु से मिली थी। उस दौरान उनको इसके बारे में पता चला था। अभिनेत्री ने बताया कि वह अपने गुरु का आशीर्वाद लेने के लिए गई थीं। इसके एक या दो दिन बाद गुरु जी ने उनकी मां से कहा कि आपकी बेटी पर वशीकरण किया गया है। जिसे सुनकर अमृता राव हैरान रह गई थीं।
दूसरों के साथ होते सुना था
अभिनेत्री अमृता राव ने कहा कि वह इस तरह की बातों पर यकीन नहीं करती थीं। लेकिन यह उनके गुरु ने कहा था कि वह इस पर भरोसा कर गईं। हालांकि अगर यह किसी और ने कहा होता तो शायद एक्ट्रेस इस बार पर भरोसा नहीं कर पाती। अमृता राव ने कहा कि उनके गुरु जेनुअन हैं और उन्होंने मुझे सच बताया था। फिर उनकी बात सुनकर एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें भी लगा कि शायद यह हुआ है। अमृता ने कहा कि उन्होंने यह दूसरे लोगों के साथ होते सुना था।
एक साथ हाथ से फिसली तीन फिल्में
एक्ट्रेस अमृता राव ने कहा कि शायद काला जादू नहीं हुआ था, लेकिन कुछ निगेटिव चीजें आपके साथ होती हैं। अमृता ने लाइफ का एक किस्सा शेयर करते हुए कहा कि उनकी लाइफ में एक ऐसा मोड़ आया था, जब मैंने एक साथ तीन बड़ी फिल्में साइन की थीं और वह तीनों बड़े बैनर की फिल्में थीं। लेकिन वह तीनों ही फिल्में नहीं बनीं और एक्ट्रेस ने फिल्म का साइनिंग अमाउंट भी ले लिया था, जोकि प्रोजेक्ट्स बंद होने के बाद वापस करना पड़ा था।