Baby Teeth Care: बच्चों के Baby Teeth की Care कब से करें शुरू? जानें सही उम्र और तरीका
By Ek Baat Bata | Apr 27, 2026
ज्यादातर माता-पिता को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि छोटे बच्चों के दांतों को कब से ब्रश करना शुरू कर देना चाहिए। ऐसे में बच्चों के दांतों में पीलापन, मुंह से बदबू आना और दांतों में सड़न जैसी समस्या होने लगती है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस उम्र से बच्चे के दांत ब्रश करवाना जरूरी होता है। वहीं कितना टूथपेस्ट लेकर ब्रश कराना चाहिए और कितने दिनों बाद ब्रश बदल देना चाहिए।
किस उम्र से बच्चे को ब्रश करना चाहिए
बच्चे को तब से ब्रश करवाना शुरूकर देना चाहिए, जब उसका पहला दांत आए। डॉक्टर के मुताबिक 6 महीने के बच्चे को ब्रश कराना शुरूकर देना चाहिए। बच्चे का ब्रश अट्रैक्टिव होना चाहिए और ब्रश का हेड भी छोटा होना चाहिए। इसके अलावा ब्रश के ब्रिसल्स सॉफ्ट होने चाहिए। 6 महीने से 3 साल तक के बच्चे को ब्रश कराने के लिए चावल या फिर मटर के दाने जितना टूथपेस्ट देना चाहिए।
चुनें सही टूथपेस्ट
बच्चे के लिए टूथपेस्ट चुनने के दौरान आपको किसी तरह का चाइल्ड फ्रेंडली टूथपेस्ट लेने की जरूरत नहीं है। बल्कि आप नॉर्मल टूथपेस्ट चुन सकते हैं। वहीं ध्यान रखें कि टूथपेस्ट में फ्लोराइड की मात्रा 1000 ppm हो।
वहीं जब बच्चा 6 साल का हो जाए, तो उसको अडल्ट साइज का यानी बड़ों के जितना टूथपेस्ट ब्रश दिया जा सकता है।
इन बातों का रखें ध्यान
इस बात का खास ख्याल रखें कि ब्रश करने के बाद बच्चा झाग बाहर निकाले। अगर चावल के दाने जितना भी टूथपेस्ट का इस्तेमाल किया जा रहा है, तो झाग मुंह के अंदर जाने में दिक्कत नहीं होगी।
वहीं हर 4 महीने में बच्चे के ब्रश को बदलना चाहिए। ब्रश के ब्रिसल्स बहुत हार्ड हो जाते हैं, इसलिए ब्रश बदल देना जरूरी है।