Karan Wahi Jennifer Winget Relationship: शादी नहीं, पक्की दोस्ती! Karan Wahi ने बताया Jennifer Winget संग अपने Relationship का सच

By Ek Baat Bata | Jan 29, 2026

आजकल अभिनेता करन वाही और जेनिफर विंगेट दोनों सुर्खियों में बने हुए हैं। इसका मुख्य कारण दोनों की शादी की अफवाह है। आखिरकार इस अफवाह पर अब खुद अभिनेता करन वाही ने चुप्पी तोड़ी है। अभिनेता करन वाही ने अपने और एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट के रिश्ते पर खुलकर बात की है। अभिनेता ने अपनी और एक्ट्रेस जेनिफर की शादी की अफवाह को फेक बताया है। उन्होंने बताया कि यह फेक न्यूज है।

जेनिफर विंगेट और करन वाही एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त हैं। लेकिन जेनिफर और करण के फैंस इस दोस्ती को फैंस ने रिश्ते का नाम दे दिया था, जोकि झूठ है। उन्होंने बताया कि वह और जेनिफर विंगेट किसी भी तरह के रोमांटिक रिलेशनशिप में नहीं हैं। बल्कि वह सिर्फ दोस्त हैं।

पक्की दोस्ती

करन वाही और जेनिफर विंगेट दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने साथ में कई शो में काम किया है। सीरियल 'दिल मिल गए' में जेनिफर ने डॉ रिदिमा गुप्ता और करन वाही ने डॉ सिद्धांत मोदी का रोल निभाया था। वहीं दोनों की जोड़ी को Raisinghani vs Raisinghani वेब सीरीज में भी काम किया है। इस वेब सीरीज में दोनों की केमिस्ट्री को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। इसके बाद से ही जेनिफर और करन के रिश्ते की अफवाह की आग जोर पकड़ने लगी थी।

पर्सनल लाइफ

बता दें कि साल 2012 में जेनिफर विंगेट ने एक्टर करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी की थी। लेकिन शादी के 2 साल बाद यानी की 2014 में दोनों ने तलाक ले लिया था। वहीं करन वाही का नाम उदिति सिंह के साथ जोड़ा जाता है। माना जाता है कि करन और उदिति साल 2020 से लेकर 2021 तक रोमांटिक रिलेशनशिप में थे।