साल 2021 में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में, देखें पूरी लिस्ट

By Ek Baat Bata | Apr 03, 2021

साल 2020 भले ही बॉलीवुड इंस्डस्ट्री के लिए अच्छा न रहा हो। पिछले साल कोरोना महामारी के कारण कई बड़ी फ़िल्में सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाईं। लेकिन इस साल दर्शकों का मनोरंजन करने की पूरी तैयारी है। साल 2021 में बॉलीवुड की कई शानदार फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। आज के इस लेख में हम आपको 2021 में रिलीज होने जा रही अपकमिंग मूवीज़ की लिस्ट देने जा रहे हैं - 

बंटी और बबली 2 
वरुण शर्मा के निर्देशन में बनी बंटी और बबली 2 सिनेमाघरों में 23 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फिल्म में सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धार्थ चतुर्वेदी और शरवरी वाघ हैं। फिल्म ता रा रम पम के बाद सैफ और रानी बंटी और बबली 2 में साथ नज़र आएँगे।   

बेल बॉटम 
बेल बॉटम एक जासूसी थ्रिलर मूवी है, जिसे 28 मई को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, वाणी कपूर, लारा दत्ता और हुमा कुरैशी ने अभिनय किया है। इस फिल्म का निर्देशन रंजीत एम तिवारी ने किया है।

चेहरे 
इमरान हाशमी, अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म चेहरे में नज़र आएँगे। इस थ्रिलर को रूमी जाफरी ने डायरेक्ट किया है और इसे आनंद पंडित ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 30 अप्रैल 2021 को रिलीज की जानी है। 

83 
कबीर खान द्वारा निर्देशित, 83 भारतीय क्रिकेट टीम की 1983 में पहली विश्व कप जीत की कहानी है। इस फिल्म में कपिल देव के रूप में रणवीर सिंह नज़र आएंगे। वहीं, सुनील गावस्कर के रूप में ताहिर राज भसीन, मोहिंदर अमरनाथ के रूप में साकिब सलीम, बलविंदर संधू के रूप में अम्मी विर्क हैं। सैयद किरमानी के रूप में साहिल खट्टर, संदीप पाटिल के रूप में चिराग पाटिल, दिलीप वेंगसरकर के रूप में आदिनाथ कोठारे, रवि शास्त्री के रूप में धीरा करवा, कीर्तन आज़ाद के रूप में दिनकर शर्मा, यशपाल शर्मा के रूप में जतिन सरना, मदन लाल के रूप में हार्डी संधू और उनके कोच पीआर बद्री मान सिंह के रूप में पंकज त्रिपाठी नजर आएँगे। 

शमशेर
करण मल्होत्रा ​​के इस पीरियड एक्शन ड्रामा में रणबीर कपूर, संजय दत्त और वाणी कपूर नज़र आने वाले हैं।  यह फिल्म 1800 के दशक में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने वाली एक डकैत जनजाति की कहानी है। करण मल्होत्रा ​​इससे पहले अग्निपथ और ब्रदर्स जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। यह फिल्म 25 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की जानी है। 

चंडीगढ़ करे आशिकी 
अभिषेक कपूर निर्देशित रोमांटिक ड्रामा में आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर साथ नज़र आने वाले हैं। यह फिल्म 9 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म की शूटिंग कोरोनोवायरस महामारी के दौरान चंडीगढ़ में हुई थी। फिल्म में आयुष्मान एक क्रॉस-फ़ंक्शनल एथलीट के रूप में है।

अतरंगी रे 
अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष स्टार्रर यह फिल्म आनंद एल राय द्वारा निर्देशित है। रांझना के बाद राय के साथ धनुष की यह दूसरी फिल्म है। इस फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने दिया है और फिल्म हिमांशु शर्मा ने लिखी है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 6 अगस्त को रिलीज की जानी है। 

जयश्री जोरावर
रणवीर सिंह स्टार्रर इस फिल्म का निर्देशन दिव्यांग ठक्कर ने किया है। इस कॉमेडी फिल्म में रणवीर के साथ "अर्जुन रेड्डी" की फेमस एक्ट्रेस शालिनी पांडे नज़र आएंगी। फिल्म में रणवीर एक गुजराती आदमी का किरदार निभा रहे हैं।  यह फिल्म सिनेमाघरों में 27 अगस्त को रिलीज की जानी है।

पृथ्वीराज 
इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर ने काम किया है। पृथ्वीराज एक ऐतिहासिक गाथा है, जिसे चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने निर्देशित किया है।  फिल्म में अक्षय ने पृथ्वीराज की भूमिका निभाई है और मानुषी ने संयोगिता की भूमिका निभाई है। फिल्म यसराज फिल्म्स द्वारा निर्मित है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 5 नवंबर को रिलीज की जानी है।

एज्रा 
जय कृष्णन द्वारा निर्देशित मलयालम सुपरनैचुरल थ्रिलर एज्रा की हिंदी रीमेक में इमरान हाशमी लीड रोल में नज़र आऐंगे। फिल्म को मुंबई और मॉरीशस में शूट किया जाएगा, जिसका निर्माण भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, कृष्ण कुमार और अभिषेक पाठक करेंगे। यह फिल्म 7 दिसंबर 2021 को रिलीज की जानी है।