बॉलीवुड स्टार्स की हॉट एंड ब्यूटीफुल बेटियां

By Ek Baat Bata | Jan 11, 2020

मशहूर बॉलीवुड सितारों के बाद, अब उनके बच्चे काफी चर्चा का विषय बनते हुए नज़र आ रहे हैं बहुत से मशहूर एक्टर्स के बाद उनके बच्चे बॉलीवुड में कदम रखने से लिए पुरी तरह से तैयार हैं। बॉलीवुड स्टार किड्स के बारे में हर जानकारी रखना आजकल लोगों ने शुरू कर दिया हैं। हम सभी जनना चाहते हैं  कि स्टार किड्स किस पार्टी में शामिल होते हैं, किन लोगों के साथ वे बाहर घूमते हैं और उनका लाइफस्टाइल क्या है। बॉलीवुड हस्तियों की बेटियां अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार है। आइए जानते हैं बॉलीवुड के दिग्गज स्टार्स के मशहूर बच्चों के बारे में-  

1. साराअली खान- सारा अली खान सैफ और उनकी एक्स वाइफ अमृता सिंह की बेटी है। सारा अली खान ने अपने करियर की शुरुआत रोहित शेट्टी की फिल्म सिम्बा की थी जिसमें उन्हें काफी प्यार मिला था इंटरव्यू के दौरान सारा ने कहा था कि पापा (सैफ) हमेशा से एक बहुत ही अच्छे पिता रहे हैं, और उन्होंने कभी भी अपने बच्चों के फैसलों में दखल अंदाजी नहीं की। 

2. जाह्नवी कपूर- श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी बेहद खूबसूरत हैं। वह अपने लुक के लिए किसी भी सुपर मॉडल को चुनौती दे सकती है। जाह्नवी कपूर अपनी पहली फिल्म धड़क से लोगों के दिल में अपनी जगह बना चुकी हैं।

3. सुहाना खान- बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख़ खान जिनके लाखों और करोड़ों फैंस है उनकी बेटी सुहाना खान की खूबसूरती के चर्चे अभी से फेमस होना शुरू हो गए है साथ ही शाहरुख़ खान ने अपने 50वें जन्मदिन में सुहाना  के बॉलीवुड करियर के लिए हामी भरी थी। 

4. इरा खान- आमिर खान की बेटी अक्सर मीडिया के आगे आने से कतराती है। इरा खान आमिर और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी है। आमिर खान की बेटी सामाजिक कार्यों में अधिक रूचि रखती है और आवारा जानवरों और जंगली जानवरों की देखभाल करने वाले संगठन के लिए धन जुटाने के लिए एक चैरिटी फुटबॉल मैच का आयोजन करती है।

5. अनन्या पांडे- नन्या पांडे एक और सेलेब किड हैं जो आजकल अपनी खूबसूरती से चर्चा का विषय बनी हुई है। अनन्या, चंकी पांडे की बेटी है, जिन्होंने स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 से अपने करियर की शुरुआत की।

6. कृष्णा श्रॉफ- टाइगर श्रॉफ की बहन और जैकी श्रॉफ की बेटी, कृष्णा श्रॉफ अपने आप में काफी दिवा हैं। कुछ समय पहले, कुछ बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें जो कृष्णा ने एक दोस्त के लिए की थीं और सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं जो सोशल मीडिया में तेज़ी से वायरल हुई थी। 

7. अलाविया जाफ़री- अलाविया मल्टी टैलेंट गर्ल के नाम से जानी जाती हैं। अलाविया जावेद जाफरी की लड़की है। सबसे खूबसूरत स्टार किड्स में से एक हैं अलाविया। अलाविया अंतर्राष्ट्रीय फैशन उद्योग में अपनी पहचान बनाने में काफी इच्छुक है।