Parenting Tips: बच्चों की Feelings और Secrets जानने के लिए Daily Meal Time पर करें ये आसान काम
By Ek Baat Bata | Sep 10, 2026
बच्चों के साथ रिश्ता मजबूत बनाने के लिए जरूरी नहीं है कि हर दिन घंटों बैठकर उनसे बात की जाए। रोजाना खाना खाने के दौरान सिर्फ 10 मिनट का समय भी बच्चे के साथ बॉन्डिंग मजबूत करने के लिए काफी हो सकता है। इस दौरान पेरेंट्स और बच्चा एक-दूसरे का साथ दिनभर की बातें शेयर करें, तो धीरे-धीरे बच्चे में भी अपनी बातों को शेयर करनी की आदत बन जाएगी। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं कि किन टिप्स को फॉलो करने से बच्चे अपनी फीलिंग्स और सीक्रेट्स आपसे शेयर करने लगेंगे।
खाने के टाइम को बनाएं शेयरिंग टाइम
ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर में से किसी भी एक समय को फैमिकी के लिए 'शेयरिंग टाइम' तय किया जा सकता है। अगर पेरेंट्स घर पर रहते हैं, तो बच्चे के स्कूल से वापस लौटने के बाद उनसे बात की जा सकती है। वहीं वर्किंग पेरेंट्स के लिए डिनर का समय सबसे अच्छा हो सकता है। बच्चे से सीधे सवाल पूछने की बजाय पेरेंट्स को पहले अपने दिन की बातों को शेयर करना चाहिए, जैसे- ऑफिस में क्या-क्या हुआ, क्या चुनौतियां आईं या दिनभर में क्या अच्छा रहा। इसके बारे में बच्चे को बताएं और फिर इससे बच्चे को भी समझ आएगा कि अपनी बातें शेयर करना सामान्य और सेफ है।
बच्चे की भी सुनें
पेरेंट्ल को रोजाना 2 से 3 मिनट बच्चे से अपनी बातें शेयर करनी चाहिए। इसके बाद बच्चे को भी अपनी बात कहने का मौका दें। जब बच्चा आपके स्कूल, होमवर्क, ट्यूशन या एग्जाम की तैयारी आदि से जुड़ी कोई बात बताए, तो उसकी बातों को ध्यान से सुनें।
बातों को न करें जज
इस आदत का मकसद सिर्फ बच्चे से जानकारी लेना नहीं है। बल्कि बच्चे को खुलकर बात करने का मौका देना है। इसलिए बच्चे की बात सुनते ही फौरन उसको डांटना या कोई फैसला सुनाने से बचना चाहिए। जब बच्चे को यह फील होगा कि उसकी बातें सुनी जा रही हैं, तो वह अपनी फीलिंग्स और अनुभव को भी धीरे-धीरे आपके साथ शेयर करने लगेगा।
रोजना के 10 मिनट बना सकते हैं रिश्ता खास
रोज खाने के समय छोटी सी आदत बच्चे और पेरेंट्स के बीच बॉन्डिंग और भरोसे को मजूबत कर सकती है। भरोसे और मजबूत बॉन्डिंग के लिए किसी खास एक्टिविटी की जरूरत नहीं है, बस फैमिली को रोजाना कुछ समय एक-दूसरे के लिए निकालने होंगे।