By Ek Baat Bata | Nov 25, 2026
पेरेंट्स के लिए बेटियों की परवरिश का मतलब सिर्फ अच्छी शिक्षा और संस्कार देने तक सीमित नहीं होती है। बल्कि बेटियों को जिंदगी में और भी बातों के लिए तैयार करना बेहद जरूरी होता है। बेटियों को हर परिस्थिति में सुरक्षित, आत्मविश्वासी और समझदार बनाना चाहिए। 14 साल की उम्र से पहले पेरेंट्स को अपनी बेटी को कुछ बेहद जरूरी बातें सिखा देना चाहिए। जिससे कि वह भविष्य की चुनौतियों का बेहतर तरीके से सामना करने में सक्षम हों। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 5 ऐसी जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कम उम्र में हर बेटी को जरूरी सीखनी चाहिए।
हर माता-पिता को अपनी बेटी को यह समझाना जरूरी है कि अगर कोई बात उनको अनकंफर्टेबल फील कराती है, तो उनको बिना झिझक न कह देना है। उसे किसी भी चीज से डरने या घबराने की जरूरत नहीं है।
यह नियम सिर्फ याद करना काफी नहीं है। बल्कि बेटी को सिखाएं कि बिना किसी डर के हमेशा सही और गलत का फैसला करना चाहिए। फिर चाहे कुछ भी हो जाए।
आज के समय में कम उम्र से ही बच्चे सोशल मीडिया और इंटरनेट का इस्तेमाल करने लगते हैं। ऐसे में आपको अपनी लाडली को समझाना चाहिए कि अपनी निजी जानकारी, फोटो, पासवर्ड या लोकेशन किसी के साथ न शेयर करें।
पेरेंट्स को अपने बेटी को अपने छोटे-छोटे फैसले खुद लेने दें। इससे वह जिम्मेदार बनेंगी। इसके अलावा उनको पैसों की अहमियत, घर के छोटे छोटे काम और अपनी जिम्मेदारियों को समझाएं।
सबसे जरूरी बात है कि बेटी को यह महसूस होना चाहिए कि वह बिना किसी गलती या डर के अपनी परेशानी को आपके साथ साझा कर सकती है। पेरेंट्स को डांटने या गुस्सा करने की बजाय अपनी लाडली बेटी की बात को सुनने और समझने की आदत विकसित करनी चाहिए।