By Ek Baat Bata | Nov 25, 2026
आपने अक्सर सुना होगा कि रिश्ते या प्यार के रिश्ते अलग-अलग तरह के होते हैं। जैसे सोलमेट रिलेशनशिप, ट्विन फ्लेम रिलेशनशिप और कार्मिक रिलेशनशिप आदि। अगर कार्मिक रिलेशनशिप की बात की जाए, तो यह एक ऐसा इंटेंस रिश्ता है, जो जुनून से भरा होता है। लेकिन इस रिश्ते का अंजाम वैसा नहीं होता है, जैसा हम चाहते हैं। आपको कभी ऐसा लगा हो कि आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिले, जिससे मिलते ही उसकी ओर खिंचे चले जाते हैं और उसके साथ आपक एक अजीब सा कनेक्शन महसूस करते हैं। तो हो सकता है कि यह आपका कार्मिक रिलेशनशिप हो।
कार्मिक रिलेशनशिप उस रिश्ते को कहा जाता है, जिसमें आप किसी से जुनूनियत से प्यार करते हैं। लेकिन वह प्यार हमेशा के लिए आपकी जिंदगी में नहीं रहता है। बल्कि यह एक सबक हो सकता है या फिर सीख हो सकती है, जो पूरी जिंदगी आपके साथ रहती है। यह बेहद पावरफुल रिलेशनशिप होता है, जो आपकी लाइफ को बदलने की क्षमता रखता है।
अगर आप किसी से मिलते हैं और आपको ऐसा महसूस होता है कि आप जन्म-जन्म से एक-दूसरे को जानते हैं। तो हो सकता है कि आप कार्मिक रिलेशनशिप में हों। ऐसा लगता हो जैसे आपको एक-दूसरे से ही मिलना था।
कार्मिक रिलेशनशिप अपने साथ जुनूनियत लेकर आते हैं। इस रिश्ते में आप सबकुछ बेहद गहराई से महसूस करते हैं और आपको लगता है कि इस व्यक्ति ने आपके अंदर की वह फीलिंग्स जगाई हैं, जो आपको पता ही नहीं थी कि यह आपके अंदर हैं।
इस तरह का रिश्ता आपकी जिंदगी का टर्निंग प्वाइंट हो सकता है। अगर आपको ऐसा महसूस होता है कि आप रिश्ते में होने के बाद अपने अंदर की गहराई में छिपे सच, डर और इच्छाओं को बाहर निकाल पा रहे हैं, तो हो सकता है कि यह कार्मिक रिलेशनशिप हो। यह रिश्ता आपकी ग्रोथ का जरूरी हिस्सा हो सकता है।
कुछ हफ्तों से लेकर कुछ महीनों या सालों तक भी कार्मिक रिलेशनशिप चल सकता है। इस रिश्ते का मकसद हमेशा के लिए आपकी जिंदगी में रहना नहीं होता है। बल्कि आपको ट्रांसफॉर्म करना या फिर आपकी जिंदगी को बदलना होता है।
सामान्य रिलेशनशिप से कार्मिक रिलेशनशिप अलग होते हैं। जहां पर सामान्य रिलेशनशिप में आप प्यार के मीठे एहसास को जीते हैं। जबकि कार्मिक रिश्ता आपको अंदर तक प्रभावित करता है। आपके अंदर छिपी भावनाओं को बाहर निकालता है और ऐसा महसूस होता है कि आप अपने अंदर के किसी हिस्से से जुड़ रहे हैं। इसलिए यह कार्मिक रिलेशनशिप न सिर्फ आपको प्यार में पड़ने का एहसास दिलाता है, बल्कि आपके अंदर आने वाले बदलावों का कारण भी बनता है।
यह सबसे कठिन होता है, जिससे आप प्यार करते हैं उसको जाने देना। लेकिन ऐसा व्यक्ति आपके जीवन में हमेशा के लिए नहीं आता है। आप जितना भी उनको रोकना चाहें, वह नहीं रुकेगा। ऐसा तब होता है, जब उसके द्वारा दी गई सीख आपकी जिंदगी में पूरी हो जाती है और उससे बाहर निकलने का समय होता है।