आज के समय में हर कोई अच्छे कपड़े और बिना मेकअप के बाहर नहीं निकलता है। इससे आपको अच्छा लुक मिलेगा और आप सबसे खूबसूरत लुक मिलेगा। वहीं लोग कानों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए ईयररिंग्स जरूर पहनती हैं। लेकिन अगर आप हर बार एक ही तरह की ईयररिंग पहन-पहनकर बोर हो गई हैं। तो इस बार आप कुछ अलग ट्राई कर सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको हूप ईयररिंग्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको पहनकर आप कॉलेज, ऑफिस या किसी पार्टी में पहनकर जा सकती हैं।
गोल्डन ब्रॉड हूप ईयररिंग
इन दिनों चौड़े डिजाइन वाली ये हूप इयररिंग काफी ट्रेंड में हैं। यह ईयररिंग आप पर काफी अच्छी लगेंगी। इसको कैरी करने पर आपको क्लासी और रॉयल लुक मिलेगा। आप इस तरह की ईयररिंग ट्रेडिशनल आउटफिट पर पहन सकती हैं।
डायमंड हूप इयररिंग्स
सोने के फ्रेम में जड़े यह हीरे वाली हूप ईयररिंग्स की खूबसूरती देखने लायक है। इसका गोल और छोटा डिजाइन आपके किसी भी ड्रेस के साथ मैच कर जाएगा। इसको डेली वियर में आप किसी भी खास मौके पर कैरी कर सकती हैं।
गोल्डन स्टार कटवर्क हूप्स
इस तरह की हूप बालियां देखने में काफी सुंदर लगती हैं और उतनी ही यूनीक लगती हैं। इसके ऊपर बारीक तारों से बना सितारों जैसा कटवर्क डिजाइन इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। आपको यह ईयररिंग पहनकर मॉर्डन लुक मिलेगा।
एंटीक सिल्वर हूप्स
अगर आपको एंटीक ज्वेलरी पसंद है, तो आपको एंटीक सिल्वर हूप्स डिजाइंस वाली ईयररिंग्स पहनना चाहिए। यह आपको क्लासी और यूनिक लुक देगी। इन पर छोटे-छोटे काले पत्थरों का जो काम है, इससे यह रॉयल और विंटेज लुक मिलेगा।
सुनहरी स्टोन वाली हिंग्ड हूप्स
गोल्डन कलर की ये ईयररिंग दिखने में ही कितनी लग्जरी और मॉडर्न लुक दे रही है। इन पर बारीक चमकते पत्थरों का काम किया गया है और बीच में सुंदर राउंड शेप में डिजाइन बनाया गया है। इनका हिंज लॉक डिजाइन पार्टी वियर के लिए एकदम सही है।
लेयर्ड गोल्डन हूप इयररिंग्स
आजकल ऐसी गोल्डन कलर की बालियां काफी पसंद की जा रही हैं। यह दिखने में भी स्टाइलिश लगती हैं। आप कैजुअल या पार्टी आउटफिट के साथ यह ईयररिंग पहनकर खुद को फैशनेबल और बोल्ड लुक दे सकती हैं।
मैट गोल्ड टेक्सचर्ड हूप्स
यह ईयररिंग काफी कूल लुक देंगी। इनमें ऊपर की ओर एक चौड़ी मैट गोल्ड पट्टी बनी है। वहीं नीचे कई सारी बारीक टेक्सचर्ड गोल्डन चूड़ियों को जोड़कर डिजाइन दिया गया है। आप इसको वेस्टर्न ड्रेसेस के साथ भी कैरी कर सकती हैं।
ट्राइएंगल इंटरट्वाइंड हूप्स
यह ईयररिंग्स बहुत यूनीक और मॉर्डन ट्राएंगल शेप में है। इन ईयररिंग्स का डिजाइन आपस में गुंथी हुई पट्टियों जैसा है। जिनमें कुछ पर बारीक हीरे लगे हैं। किसी भी पार्टी या डिनर डेट के लिए यह लग्जरी लुक वाले ईयररिंग परफेक्ट रहेंगी।
सिंपल बाली वाली हूप ईयररिंग
अगर आप रोजाना कॉलेज या ऑफिस पहनकर जाने के लिए कोई हूप ईयररिंग्स के लेटेस्ट डिजाइन देख रही हैं। तो आपको यह डिजाइन वाली ईयररिंग कैरी करनी चाहिए। आप इसको कुर्ती, साड़ी और जींस सब पर पहन सकती हैं।