Best Loafer Shoes: ऑफिस में स्टाइलिश और ग्रेसफुल दिखने के लिए ट्राई करें ये लेटेस्ट ऑफिस शूज, मिलेगा अलग लुक
By Ek Baat Bata | Mar 03, 2025
आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में खुद के लिए समय निकालना काफी मुश्किल हो गया है। वहीं रोजाना ऑफिस जाने वाली लड़कियां हर रोज नए लुक क्रिएट करना चाहती हैं। क्योंकि रोजाना एक जैसे कपड़े और फुटवियर पहनकर जाने में काफी शर्मिंदगी महसूस होती है। ऐसे में अगर आप भी अपने लुक को पहले से ज्यादा खूबसूरत और अलग नजर आना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। इसलिए आज इस आर्टिकल के हम आपको फॉर्मल ड्रेस के साथ पहनने के लिए बेहतरीन शूज के बारे में बताने जा रहे हैं।
ऑफिस के लिए फुटवियर
अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए आप अपनी फॉर्मल ड्रेस के साथ व्हाइट कलर के टेक्सचर लोफर कैरी कर सकती हैं। यह शूज आपके आउटफिट को बेहतर बनाने में मदद करेगी। वहीं हर कोई आपके स्टाइलिश लोफर की तारीफ करेगा। यह शूज आपको 2,300 से 2,500 रुपए तक में आसानी से मिल जाएंगे। व्हाइट शूज पहनकर आपका लुक बेहद खूबसूरत नजर आएंगी।
ब्लॉक्ड लोफर शूज
अपना लुक चेंज करने के लिए आप कलर ब्लॉक्ड लोफर शूज ट्राई कर सकती है। यह आपको नया लुक देंगे और साथ ही इन शूज की बनावट देखकर हर कोई आपसे इनके बारे में जरूर बात करेगा। आप 1100 रुपए में यह शूज ऑनलाइन खरीद सकती हैं। आप फॉर्मल ड्रेस के साथ इन शूज को अपने ऑफिस में पहन कर जा सकती है।
लाइटवेट कंफर्ट इनसोल म्यूल लोफर
अगर आप भी ऑफिस पहनकर जाने के लिए खूबसूरत और आरामदायक फुटवियर तलाश कर रहे हैं, तो आप लाइटवेट कंफर्ट इनसोल म्यूल लोफर ट्राई कर सकते हैं। यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। आप ऑनलाइन इसको 800 रुपए तक खरीद सकती हैं। वहीं आपको यह हर साइज में मिल जाएंगे। आप चाहें तो अपनी पसंद के हिसाब से कलर भी चूज कर सकते हैं। आप एथनिक ड्रेस के साथ इन लोफर शूज को शामिल कर सकती हैं।
स्लीप ऑन लोफर
अगर आप भी एक जैसे शूज पहनकर बोर हो गई हैं, जो आप स्लीप ऑन लोफर ट्राई कर सकती हैं। आपको ऑनलाइन में ब्लैक कलर के लोफर शूज आसानी से मिल जाएंगे। वहीं इसकी कीमत 1,000 रुपए तक होगी। यह आपके ऑफिस लुक के लिए परफेक्ट है। इस शूज में हर कोई आपकी तारीफ करेगा। वहीं इस तरह के शूज आपको अलग दिखाने में मदद करेगा।