Meenakari Kada Design: शादी में चाहिए Perfect Look? मीनाकारी कड़ों के ये Latest Designs बढ़ा देंगे आपके हाथों की शान

By Ek Baat Bata | Jun 05, 2026

शादी-बारात हो या फिर कोई खास फंक्शन में ज्यादातर महिलाएं अपने हाथों में एक से बढ़कर एक चूड़ा सेट पहनना पसंद करती हैं। लेकिन आप चूड़ियों के सेट के बीच कुछ लेटेस्ट डिजाइन वाले मीनाकारी कड़ा को शामिल करती हैं, तो पूरे चूड़ी सेट की खूबसूरती बढ़ जाएगी। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इन लेटेस्ट और नए मीनाकारी कड़ा डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको चूड़ी सेट में शामिल कर अपने हाथों की सुंदरता को बढ़ा सकती हैं।

नवरत्न मीनाकारी सिंगल कड़ा डिजाइन

स्टाइलिश लुक पाने और हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए आप चूड़ी सेट में नवरत्न मीनाकारी सिंगल कड़ा डिजाइन को शामिल कर सकती हैं। इसमें कुछ चूड़ी आगे और बीच में इस कड़े को शामिल करके कुछ चूड़ी पीछे रखकर परफेक्ट सेट बना सकती हैं।

मल्टीकलर बीड्स मीनाकारी बैंगल्स

अगर आप भीड़ से अलग नजर आना चाहती हैं, तो मल्टीकलर बीड्स मीनाकारी बैंगल्स भी बेस्ट हो सकता है। यह आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर मिल जाएगा। आप नजदीकी मार्केटसे इस तरह के कड़े खरीद सकती हैं। आप इनको अलग-अलग चूड़ियों में शामिल कर अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं।

सर्कुलर फ्लावर कुंदन वर्क मीनाकारी कड़े

अगर आप किसी फंक्शन या इवेंट में साड़ी पहनकर जा रही हैं, तो अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए सर्कुलर फ्लावर कुंदन वर्क मीनाकारी कड़े के साथ कुछ चूड़ियां शामिल कर पहन सकती हैं। इन दिनों इस तरह के कड़े काफी चलन में हैं।

मल्टीकलर मोती स्क्वायर शेप मीनाकारी कड़ा

हाथों की खूबसूरती बढ़ाने और अपने लुक में चार चांद लगाने के लिए मल्टीकलर मोती स्क्वायर शेप मीनाकारी कड़ा को भी शामिल कर सकती हैं। इसको पहनने के बाद आपका लुक परफेक्ट और स्टाइलिश लगेगा। अलग-अलग तरह की चूड़ियों के साथ इस तरह के कड़े को शामिल कर अपने लुक को अट्रैक्टिव बना सकती हैं। आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से ऐसे कड़े मिल जाएंगे।

नौरंग मीनाकारी कड़े

अगर आप भीड़ से हटकर लुक पाना चाहती हैं और हाथों की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं। तो आप एक से एक डिजाइनर मीनाकारी कड़े शामिल कर सकती हैं। इसके लिए नौरंग मीनाकारी कड़े परफेक्ट हो सकते हैं। आप अलग-अलग तरह की चूड़ियों को शामिल कर खूबसूरत सेट तैयार कर सकती हैं। आप इसको किसी भी तरह की साड़ी के साथ कैरी कर सकती हैं।