By Ek Baat Bata | Sep 16, 2026
भारतीय संस्कृति में कोई भी तीज-त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास और पवित्र माना जाता है। महिलाएं तीज-त्योहार के मौके पर एथनिक आउटफिट के साथ-साथ सोलह श्रृंगार करती हैं। वहीं सोलह श्रृंगार में एक से बढ़कर एक ज्वेलरी को भी शामिल किया जाता है। वहीं अगर आप भी किसी ऐसे ही खास मौके पर भीड़ से अलग और खूबसूरत दिखने की चाहत रखती हैं। तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आप अपनी सूट या साड़ी के साथ कुछ ट्रेंडी नथ डिजाइंस को शामिल कर सकती हैं। क्योंकि एक परफेक्ट नथ आपके ट्रेडिशनल और एथनिक लुक में चार चांद लगा सकती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 7 ट्रेंडी और स्टनिंग नथ डिजाइंस के बारे में बताने जा रहे हैं।
किसी भी खास मौके पर अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप मल्टी-कलर हाफ-मून प्रेसिंग नथ पहन सकती हैं। यह डिजाइन महाराष्ट्रीयन नौवारी साड़ी या सिल्क साड़ियों के साथ काफी ज्यादा अच्छा लगेगा।
नथ हमारे फेस के लुक को बदल देती है। आप क्लासिक गोल नथ को भी किसी खास मौके पर पहनने के लिए चुन सकती हैं। यह आपको एथनिक लुक देने में मदद करेगी। इसको आप सिर्फ साड़ी के साथ नहीं बल्कि हैवी अनारकली सूट के साथ भी पहन सकती हैं।
अगर इस तीज-त्योहार के मौके पर आप भी अपने लुक को खास बनाना चाहती हैं, वहीं आप कांजीवरम या बनारसी साड़ी कैरी कर रही हैं। तो उसके साथ अर्धचंद्राकार रूबी-पर्ल नथ पेयर कर सकती हैं। इससे न सिर्फ आपकी साड़ी का लुक अट्रैक्टिव लगेगा, बल्कि आपकी खूबसूरती में भी चार चांद लग जाएंगे।
इस तरह की नथ को भी आप किसी खास मौके पर पहन सकती हैं। आप पेस्टल कलर के आउटफिट के साथ इसको पेयर कर सकती हैं। वहीं अपने लुक को बेहतर बनाने के लिए ग्रीन एमराल्ड वाले इयररिंग्स कैरी करें। यह आपकी खूबसूरती को दोगुना कर देंगे।
इन दिनों महिलाओं के बीच फूलों के पैटर्न वाले नथ डिजाइंस को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। ऐसे में किसी भी खास मौके पर पहनने के लिए यह नथ परफेक्ट ऑप्शन है। नई-नवेली दुल्हनों के लिए खासकर यह नथ बेस्ट चॉइस है। आप इसको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स से भी खरीद सकती हैं।
अगर आपको भी भारी नथ कैरी करना पसंद नहीं है, तो आप छोटी या फिर हल्की नथ पहन सकती हैं। इसके लिए पैसले या केरी मोटिफ नोज पिन एकदम परफेक्ट रहेगी। इसको पहनकर न सिर्फ आप भीड़ से हटकर नजर आएंगी, बल्कि आपको नजदीकी ज्वेलरी शॉप से इस तरह के नथ डिजाइंस आसानी से मिल जाएंगे।
आप किसी भी तीज-त्योहार पर इस तरह की फ्लोरल मोती नथ को पहनकर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। इस नथ का शेप फूल की तरह होता है, जिसको पहनकर आप सबसे अलग लगेंगी। इसको आप इंडो वेस्टर्न, शरारा सूट या किसी भी ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ कैरी कर सकती हैं।