नवरात्रि में ट्राई करें ये नौ बेहद अलग और खास लुक, लोग आपको देखते रह जाएंगे

By Ek Baat Bata | Oct 11, 2020

जल्द ही नवरात्रि पर्व का शुभारंभ होने वाला है। नवरात्रि शुरू होते ही चारों ओर वातारवरण भक्तिमय हो जाता है और आबोहवा में ख़ुशी घुल जाती है। शारदीय नवरात्रि में दुर्गा पूजा, गरबा और दशहरे के मेले से इस पर्व की रौनक में चार चाँद लग जाते हैं। नवरात्रि चाहे दुर्गापूजा में जा रही हों या गरबा नाईट में, आपका ऑउटफिट और लुक ऐसा होना चाहिए कि सबकी निगाहें आप पर टिक जाएं। नवरात्रि में कुछ रंगों को बहुत शुभ माना जाता है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप नवरात्रि के नौ दिनों में हर दिन के मुताबिक कौन से रंग के कपड़े पहन सकती हैं। आइए जानते हैं नवरात्रि में आप कैसे अपने लुक को सबसे अलग और खास बना सकती हैं --  

नवरात्रि के पहले दिन लाल रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। इस दिन आप लाल रंग की साड़ी या सलवार सूट पहन सकती हैं। आप चाहें तो लाल रंग की साड़ी के साथ पर्ल ज्वेलरी और मैचिंग चूड़ियाँ पहन सकती हैं। लाल रंग की साड़ी या सूट के साथ आप स्मोकी मेकअप कर सकती हैं, ये लुक देखने में बहुत खूबसूरत लगता है। 
 

इसे भी पढ़ें: कुछ इस तरह से अपनी साड़ी और ब्लाउज से बनाएं एक ट्रेंडिंग लुक

 
नवरात्रि के दूसरे दिन आप हरे रंग के कपड़े पहनें। इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। आप हरे रंग की साड़ी, सूट या एथिनिक ड्रेस पहन सकती हैं। इसके अलावा आप गुलाबी या नीले रंग के प्लेन सूट के साथ हरे रंग का दुपट्टा ले सकती हैं।  
 
नवरात्रि के तीसरे दिन पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। आप पीले रंग की साड़ी, पटियाला सूट या राजस्थानी लहंगा-चुन्नी पहन सकती हैं। आप पीले रंग की साड़ी के साथ कलरफुल ब्लाउज़ पहन सकती हैं। इसके अलावा आप पीले रंग के प्लेन सूट के साथ हैवी फुलकारी दुपट्टा ले सकती हैं।    
 
नवरात्रि के चौथे दिन आप ऑरेंज कलर के कपड़े पहन कर पूजा में जा सकती हैं। इस दिन आप ऑरेंज कलर का सूट और प्लाज़ो पहन सकती हैं। आप चाहें तो ऑरेंज रंग की साड़ी के साथ गोल्डन ब्लॉउज पहन सकती हैं। इसके साथ ही आप गोल्डन कलर का आईशैडो और रेड लिप्टिक लगा सकती हैं। यह आपके लुक में चार चाँद लगा देगा।    
 

इसे भी पढ़ें: जानिए घर पर आसानी से बालों को कर्ल करने का तरीका

 
नवरात्रि के पाँचवे दिन ग्रे रंग के कपड़े पहनकर आप पूजा में जाएं। आप ग्रे कलर की साड़ी के साथ ब्लैक ब्लाउज़ पहन सकती हैं। इस ऑउटफिट के साथ आप स्मोकी आई मेकअप करें, बहुत खूबसूरत दिखेंगी। आप चाहें तो ग्रे कलर के अनारकली सूट के साथ पीले रंग का कलरफुल दुपट्टा ले सकती हैं। ग्रे कलर की ऑउटफिट के साथ गहरे लाल रंग की लिपस्टिक आप पर बहुत जंचेगी।    

नवरात्रि के छठे दिन नारंगी रंग के पहनना शुभ माना जाता है। इस दिन आप नारंगी रंग की साड़ी, सलवार-सूट या प्लाज़ो पहन सकती हैं। आप नारंगी रंग की साड़ी के साथ क्रीम कलर का ब्लाउज़ पहन सकती हैं।   

नवरात्रि का सातवें दिन नीले रंग के कपड़े पहनें, यह शुभ माना जाता है। आप नीले रंग की सिल्क की साड़ी के साथ गुलाबी रंग का ब्लाउज़ पहन सकती हैं। आप चाहें तो पीले रंग के सूट-सलवार के साथ नीले रंग रंग का दुपट्टा ले सकती हैं। नीले रंग की ऑउटफिट के साथ आप अपनी पसंद के हिसाब से लाइट या डार्क मेकअप कर सकती हैं।   
 

इसे भी पढ़ें: आप भी अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस की तरह चाहती हैं ग्लोइंग स्किन तो लगाएं ये होममेड फेस मास्क


नवरात्रि के आठवें दिन गुलाबी रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। इस दिन आप गुलाबी रंग की साड़ी या अनारकली सूट पहन सकती हैं। आप गुलाबी रंग की साड़ी के साथ हरे या नीले रंग का ब्लाउज़ पहन सकती हैं। इस ऑउटफिल के साथ आप बिंदी, चूड़ी और गजरा लगा कर ट्रेडिशनल लुक पा सकती हैं।  

नवरात्रि के अंति‍म दिन बैंगनी या पर्पल रंग के कपड़े पहनना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन आप पर्पल अनारकली ड्रेस के साथ गोल्डन रंग का दुपट्टा ले सकती हैं। आप चाहें तो पर्पल कलर की साड़ी भी पहन सकती हैं। इसे आप पिंक कलर के ब्लाउज़ के साथ मैच करके पहनें, बहुत खूबसूरत दिखेंगी।