Bangle Set: इस करवाचौथ पहनें ये ट्रेंडिंग चूड़ा सेट, बला की खूबसूरत दिखेंगी, अप्सरा से कम नहीं
By Ek Baat Bata | Oct 03, 2025
हर साल की तरह इस साल भी महिलाएं करवाचौथ का व्रत करेंगी। जिसके लिए महिलाओं ने अभी से तैयारी करनी शुरूकर दी है। महिलाएं इस दिन पति का दिल जीतने के लिए सोलह श्रृंगार करती हैं। वहीं महिलाएं इस दिन खूबसूरत दिखने में कोई भी कसर नहीं छोड़ती हैं। अगर आप भी इस करवा चौथ के मौके पर बला की खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ लेटेस्ट रेड कलर चूड़ा सेट डिजाइन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको पहनकर आप करवा चौथ के मौके पर किसी अप्सरा से कम नहीं लगेंगी।
वेलवेट ब्राइडल स्टोन-स्टडेड चूड़ियों का सेट
इस करवा चौथ अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने और अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए वेलवेट ब्राइडल स्टोन-स्टडेड चूड़ियों का सेट पहन सकती हैं। यह सेट सूट और साड़ी के साथ काफी अच्छे लगते हैं। इन दिनों अधिकतर महिलाओं को यह चूड़ा सेट पसंद आ रहा है। आप इस तरह का सेट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगहों से ले सकती हैं।
आर्टिफिशियल स्टोन जड़ित रेड चूड़ा सेट
इस करवा चौथ पर आप मेहंदी लगाने के अलावा हाथों मे आर्टिफिशियल स्टोन जड़ित रेड चूड़ा सेट को ट्राई कर सकती हैं। यह चूड़ा सेट आपके हाथों को खूबसूरत बनाने के साथ ही आपके लुक को भी गॉर्जियस बनाने में मदद करता है। आप किसी भी फेस्टिवल पर यह चूड़ा सेट पहनकर अपने लुक को खास बना सकती हैं। इस तरह का चूड़ा सेट आपके फेस्टिवल को यादगार बना देगा।
मिरर वर्क रेड चूड़ा सेट
अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए और करवा चौथ वाले दिन अलग नजर आने के लिए सूट या साड़ी के साथ खूबसूरत मिरर वर्क रेड चूड़ा सेट पहन सकती हैं। इन दिनों इस तरह से चूड़ा सेट ज्यादातर महिलाओं की पसंद बन रहे हैं। जोकि आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करने के साथ ही आपके लुक को भी अट्रैक्टिव बनाएं। आप इस तरह के चूड़ा सेट ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों जगह से ले सकती हैं।
रेड स्टोन चूड़ी सेट
अगर आप भी इस करवा चौथ पर अपने पति को अपनी सुंदरता से खुश करना चाहती हैं, तो आप सूट या साड़ी के साथ अपने हाथों में रेड स्टोन चूड़ी सेट पहन सकती हैं। यह आपके हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ आपको गॉर्जियस लुक देने का काम करेगी। वहीं करवा चौथ पर यह चूड़ा सेट पहनकर आप अपने लुक को डिफरेंट बना सकती हैं।