बिना एक्सरसाइज के तेजी से वजन घटाना है तो अपनाएं ये 10 उपाय

By Ek Baat Bata | Apr 14, 2020

हर व्यक्ति की चाह होती है कि उसका शरीर सुडौल और स्वस्थ हो लेकिन वजन में वृद्धि हो जाने के कारण सुडौल और सुन्दर शरीर के सपने पर ग्रहण लग जाता है। अपने शरीर को सुडौल और सुंदर बनाने के लिए लोग क्या क्या नहीं करते सुबह की मॉर्निंग वॉक,जिम में पसीना बहाना,फ़ास्ट फूड नजरअंदाज करना,ये सब करने के बाद भी लोगों का शरीर पूर्ण रूप से सुडौल नहीं हो पाता तो वह चिंतित हो जाते हैं। शरीर में अधिक वजन होने के कारण लोग सदैव चिंतित रहते हैं वजन कम करने की सलाह पर लोग,जिम करने,मॉर्निंग वॉक करने जैसे कड़े एक्सरसाइज बता देते हैं। आइये हम आपको बताते हैं कुछ घरेलू टिप्स जिसका पालन करके आप आसानी से अपने वजन को कम कर सकते हैं।

भरपूर नींद
नींद स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभप्रद है। नींद लेना शरीर के लिए आवश्यक है क्योंकि नींद लेने से ही शरीर की क्रियाएं जागृत होती हैं और सुचारू रूप से कार्य करती हैं। नींद लेते समय शरीर रिपेयर मूड में होता है। दिन में सात से आठ घंटे नींद लेना आवश्यक है क्योंकि नींद लेने से हार्मोंस बैलेंस होता है। पूर्ण नींद लेने से शरीर के अंदर फैट में कमी आती है और पाचनक्रिया सुचारू रूप से काम करती है। नींद लेने से वजन में कमी रहती है और शरीर स्वस्थ होता है।

खूब हंसे
खुश रहना और रिलैक्स रहना शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक है। हंसने से नर्व्स रिलैक्स होती हैं, साथ ही इम्युनिटी सिस्टम भी मजबूत होता है, और कैलोरी बर्न होती है जिससे मोटापे में कमी आती है। ठहाका लगा कर हंसने के भी कई लाभ हैं। स्टडीज की मानें तो दिन में दस बार खुल कर हंसने से 8.8 पाउंड वजन कम हो सकता है। ठहाका लगा कि हँसने से हार्टबीट बढ़ती है, ब्लड सर्कुलेशन में भी बढ़ोत्तरी होती है जिससे कैलोरी बर्न होती है और वजन कम होने लगता है।

सेक्स करने से आएगी मोटापे में कमी
स्टडीज के अनुसार सेक्स करने के भी कई लाभ होते हैं। आपको बता दें कि 30 मिनट के सेक्स सेशन में 150-200 कैलोरी बर्न हो सकती है। सेक्स की पोजीशन की अगर बात करें तो मिशनरी पोजीशन के अलावा एथलेटिक सेक्स पोजीशन अपनाई जाए तो कार्डियो और टॉनिक एक्सरसाइज भी साथ-साथ हो जाती है। मोटापे से निजात पाने के लिए यह एक्सरसाइज लाभप्रद है। सेक्स करते समय हार्ट भी तेज होता है ब्लड सर्कुलेशन मे वृद्धि होती है जिससे भारी मात्रा में फैट बर्न होता है। इस प्रकार सेक्स करने से भी मोटापे से निजात मिल सकती है।

दूध पीने से कम होगा वजन
दूध में कैल्शियम पाया जाता है जो हमारे शरीर की हड्डियों को मजबूत करता है। दूध पीने से शरीर के अंदर मौजूद मेटाबॉलिज्म सही हो जाता है और फैट बर्न होता है। ऊर्जा का संचार होता है। वजन कम करने के लिए गाय का दूध अधिक लाभप्रद है क्योंकि गाय के दूध में फैट कि मात्रा कम होती है।

ग्रीन टी
ग्रीन टी शरीर के कई हिस्सों के लिए लाभप्रद होती है। ग्रीन टी के इस्तेमाल करने से हमारे शरीर के अंदर मौजूद फैट बर्न हो जाते हैं और इसी के साथ ऊर्जा का संचरण होता है और शरीर स्वस्थ रहता है। स्टडीज की मानें तो एक हफ्ते में चार सौ कैलोरी बर्न हो सकती है।ग्रीन टी के अंदर मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट शरीर के पाचन क्रिया को सुचारु रूप से कार्य करने में मदद करते हैं, फैट बर्न होता है और कैलोरी मे भी कमी आती है। यही कारण है कि लोग वजन कम करने के लिए ग्रीन टी का  इस्तेमाल करते हैं।

ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं
पानी शरीर के लिए बहुत ही लाभप्रद है। अधिक से अधिक पानी पीने से शरीर का पाचन तंत्र सुचारु रूप से कार्य करता है। शरीर के अंदर मौजूद बेनीफिशियल बैक्टीरिया और वायरस को मजबूती प्रदान करता है साथ ही रोग प्रतिरोधी क्षमता को भी बढ़ाता है। शरीर के बढ़ते वजन से कमी पाने के लिए दिन में दस से बारह ग्लास पानी का सेवन करना चाहिए। पानी पीने के लिए एक विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए खाने से 30 मिनट पहले तथा 30 मिनट बाद ही पानी पिएं।

अनाज के वजाय फल का उपयोग करें
फैट को कम करने के लिए फल का इस्तेमाल करना आवश्यक है। फल में फैट नहीं होता है जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है और ऊर्जा के साथ साथ शरीर भी सुडौल हो जाता है और कैलोरिज़ मे कमी आती है।

फाइबर युक्त खाना खाएं
फाइबर युक्त खाना खाने से शरीर में मौजूद फैट बर्न हो जाता है। साथ ही फाइबर खाने से फैट में कमी आती है। दिन में 3 टाइम के बजाय 5-6 टाइम थोड़ा-थोड़ा भोजन लें। साउथ अफ्रीका की स्टडी के अनुसार थोड़ा-थोड़ा खाने से तीस प्रतिशत कम कैलोरी कंज्यूम होती है। भूख कम लगती है ब्लड शुगर सुचारु रूप से कार्य करता है।

डिनर जल्दी कर लें
फैट कम करने के लिए तथा कैलोरी कंज्यूम करने के लिए डिनर जल्दी करना बहुत ही लाभप्रद है। डिनर करने के 30 मिनट बाद पानी पीना चाहिए। डिनर करने के दो घंटे बाद ग्रीन टी का भी सेवन करने से कैलोरी कंज्यूम होती है और फैट बर्न होता है।