मोटापा बढ़ने से न सिर्फ शारीरिक बनावट खराब होती है, बल्कि शरीर में कई बीमारियों के खतरे भी बढ़ जाते हैं। मोटापे की वजह से थायराइड, मधुमेह, हाइपरटेंशन, ओबेसिटी आदि हो सकती है। एक रिपोर्ट के हिसाब से साल 2022 में महिलाओं में मोटापे के मामले में भारत 197 देशों में 182वें स्थान पर था, वहीं पुरुष 180वें स्थान पर थे। यह स्थिति महिलाओं के लिए चिंताजनक है।
मोटापा महिलाओं के रिप्रोडक्टिव सिस्टम को प्रभावित करता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम महिलाओं को वेट लॉस के 4 ऐसे आसान तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे पेट की चर्बी को तेजी से कम किया जा सकता है।
इन आसान तरीकों से महिलाएं करें वेट लॉस
हठ योग का नियमित रूप से अभ्यास करें। इसका अभ्यास करने से आपका वेट लॉस होगा और यह फिजिकल और मेंटल हेल्थ को भी बढ़ावा देता है। अगर 12 साल की उम्र से हठ योग को अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बना लिया जाए, तो बीमारियों आपसे कोसो दूर रहेंगी।
इसके अलावा फिजिकल एक्सरसाइज करें। खासकर यह उन महिलाओं के लिए बेहद जरूरी है, जो 8 से 9 घंटे की सीटिंग जॉब करती हैं। क्योंकि इससे आपकी सेहत पर बुरा असर हो सकता है।
अगर आपके पास भी जिम जाने का समय नहीं रहता है, तो आप योग को अपनी लाइफस्टाइल में शामिल कर सकती हैं। जिम छोड़ने के बाद शरीर फिर से वैसा हो जाता है, लेकिन योग आपको लंबे समय तक सेहतमंद रखता है।
इसके अलावा महिलाओं को रोजाना रनिंग और वॉक जरूर करना चाहिए। यह तरीका भी बैली फैट को तेजी से कम कर सकता है। साथ ही इससे हार्ट हेल्थ भी बेहतर रहती है।