हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें, तो वेट घटाने के लिए आप फास्टिंग की मदद ले सकती हैं। लेकिन फास्टिंग का सही तरीका अपनाना बेहद जरूरी है। वेट लॉस के लिए आजकल इंटरमिटेंट फास्टिंग का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ गया है। यह युवाओं द्वारा अधिक फॉलो किया जाने वाला नया वेट लॉस फॉर्मूला है। यह शरीर में पोषण के लेवल को बराबर रखने में मदद करता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उन 3 टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो वेट लॉस में मदद करती हैं।
इन टिप्स से मिलेगी मदद
12:12 फॉर्मूला
एक्सपर्ट के मुताबिक वेट लॉस के लिए आपको 12:12 वाला इंटरमिटेंट फास्टिंग रूल अपनाना चाहिए। इस दौरान आपको 12 घंटे फास्टिंग करना होता है। वहीं अगले 12 घंटों के लिए पोषण से भरपूर डाइट लेनी चाहिए। इसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट्स और ओमेगा 3 भी शामिल होना चाहिए। आपको ऐसा डाइट लेनी चाहिए, जो मेटाबॉलिज्मको स्ट्रॉन्ग करता है और आपकी नींद को बेहतर बनाता है।
लिक्विड डाइट
आप जब भी फास्टिंग करते हैं, तो उस समय सिर्फ पानी नहीं बल्कि हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करना चाहिए। यह ड्रिंक्स आपकी सेहत में सुधार करने के साथ शरीर में हाइड्रेशन बनाए रखने का काम करते हैं। फास्टिंग के दौरान आप लेमन वाटर, ग्रीन टी, कैमोमाइल टी और ब्लैक कॉफी पी सकते हैं।
हाई प्रोटीन और फाइबर से भरपूर डाइट
उपवास के बाद आप जब भी खाना खाएं, तो आपकी प्लेट में प्रोटीन से भरपूर चीजें होनी चाहिए। फाइबर से भरपूर फूड्स खाएं, क्योंकि यह पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं। नॉनवेज खाने वाले लोग अंडे, मछली या चिकन खा सकते हैं। वहीं वेजिटेरियन लोग पनीर, टोफू और सोयाबीन आदि डाइट में शामिल कर सकते हैं।