शादी में दिखना है स्लिम और फिट तो आज से ही शुरू कर दें ये फुल बॉडी वर्कआउट

By Ek Baat Bata | Oct 06, 2021

चाहे लड़की हो या लड़का, हर कोई अपनी शादी में परफेक्ट दिखना चाहता है। शादी तय होते ही हर लड़की अपने लुक्स और वजन पर ज़्यादा ध्यान देने लगती है। शादी की आउटफिट में अच्छा दिखने के लिए लड़कियाँ जिम या योग क्लासेज़ भी ज्वाइन करती हैं। लेकिन कई बार शरीर पर जमा फैट आसानी से नहीं जाता है।  दरअसल, यह जिद्दी फैट सेल्यूलाइट होता है। अगर आप भी अपनी शादी में स्लिम और फिट दिखना चाहती हैं तो ये फुल बॉडी वर्कआउट रूटीन फॉलो कर सकती हैं -    
 
आर्म्स रोटेशन 
सबसे पहले सीधी खड़ी हो जाएं। अब अपनी बाजुओं को साइड में फैलाकर सीधा रखें। 
अब अपनी बाजुओं को 10-15 बार क्लॉक-वाइज घुमाएं। 
इसके बाद 10-15 बार एंटी क्लॉक वाइज घुमाएं। 

पुश-अप 
अपने हाथों को अपने कंधों से थोड़ा चौड़ा रखते हुए, प्लैंक पोजीशन में आ जाएं।
अपने पैरों को थोड़ा खींचे ताकि आप अपने हाथों और पैर की उंगलियों पर संतुलित हों। 
अपने शरीर को बीच में या अपनी पीठ को झुकाए बिना सिर से पैर तक एक सीधी रेखा में रखें। 
अब सांस लेते हुए अपनी कोहनियों को धीरे-धीरे मोड़ें और अपने आप को तब तक नीचे करें जब तक कि आपकी कोहनी 90 डिग्री पर न आ जाए।
साँस छोड़ते हुए अपनी छाती की मांसपेशियों को सिकोड़ना शुरू करें और अपने हाथों से वापस ऊपर की ओर धकेलते हुए प्रारंभिक स्थिति में आ जाएं। 
इस एक्सरसाइज के 10 रेप्‍स के 3 सेट्स करें।

माउंटेन क्‍लाइंबर 
इस एक्सरसाइज को करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेट जाएं। अपने दोनों हाथों की कोहनियों को जमीन पर टिका कर रखें और दोनों पैरों को सीधा रखें। अपने शरीर को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं। यह प्‍लैंक पोजीशन है। 
आपका शरीर और हिप्‍स एक समान स्तर पर और सीधा होना चाहिए।  
अब अपने दाहिने पैर को ऊपर उठाएं और दाहिने घुटने को हाथों के बीच छाती की ओर धकेलें। 
जब दाहिने पैर को वापस शुरूआती स्थिति में ले जाएं तो बाएं पैर के साथ भी ऐसा ही करें। 
ऐसा दोनों पैरों से जल्दी-जल्‍दी और बारी-बारी करें। 
इस एक्सरसाइज को करते हुए अपने कोर मसल्स को टाइट रखें और हिप्‍स को बहुत ज्‍यादा न हिलाएं। 
इस एक्सरसाइज के 15 रेप्‍स के 3 सेट्स करें।

रशियन ट्विस्ट 
इस एक्सरसाइज को करने के लिए जमीन पर घुटने मोड़ कर बैठ जाएं। 
अब अपने हाथों को सामने की तरफ आपस में बाँध कर रखें। 
अब अपने हाथों और पैरों को कमर के बल से विपरीत दिशा में मोड़ें। 
 इस एक्सरसाइज के 20 रेपेटिशन के 3 सेट करें। हर सेट के बीच में एक मिनट का ब्रेक लें।

स्क्वाट  
स्क्वॉट करने के लिए सबसे पहले सीधे खड़े होकर अपने हाथ सामने की ओर करें।
अब अपनी बैक को स्ट्रेट रखते हुए पीछे की ओर बैठें, जैसे कि आप कुर्सी पर बैठते हैं।
अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई पर रखते हुए हाथ आगे करते हुए पीछे की ओर नीचे लगभग 90-100 डिग्री तक बैठें।
इस पोजीशन में आधा सेकेंड रुकने के बाद फिर से ऊपर की ओर आ जाएं।  

लंज एक्सरसाइज
लंज एक्सरसाइज करने के लिए फर्श पर सीधे खड़े हो जाएं और अपने दाएं पैर को आगे बढ़ाएं। अब बाएं पैर को अपनी जगह पर ही रखे रहने दें। दायां पैर कम से कम 2 फीट आगे होना चाहिए।
अब बैलेंस बनाते हुए अपनी अपर बॉडी को सीधा बनाए रखें।
ध्यान दें कि जब नीचे बैठें तो पीछे के पैर की सिर्फ अंगुलियां जमीन पर टच रहें, न कि पूरा पैर।
अब घुटने को मोड़ते हुए और शरीर को तब तक नीचे लाएं जब तक कि पीछे वाले पैर का घुटना फर्श से 2 इंच ऊपर तक न आए।
एक्सरसाइज के दौरान आगे वाले पैर की जांघ फर्श के समानांतर होनी चाहिए और पीछे का घुटना नीचे की ओर होना चाहिए।
अब 1 सेकेंड होल्ड करने के बाद सामने के पैर की एड़ी पर वजन रखते हुए, वापस खुद को ऊपर की ओर पुश करें। इससे आप प्रारंभिक स्थिति में आ जाएंगे।
अब पुनः अपने बाएं पैर को एक कदम आगे की ओर रखें वही पूरी क्रिया अपने दूसरे पैर से करें जो अपने दाएं पैर से की थी।

ग्लूट ब्रिज एक्सरसाइज
ग्लूट ब्रिज एक्सरसाइज  करने के लिए फर्श पर लेट जाएं। अब अपने दाएं घुटने को मोड़ लें और दूसरे पैर को सामने की तरफ सीधा रखें।  
अपने कूल्हों को उठाएं और ब्रिज पोज में आ जाएं।
अब अपने दाएं पैर को उठाएं और 45 डिग्री के कोण पर इसे पूरी तरह से फैलाएं।
इस पोजीशन में तीन सेकेंड तक बने रहें। कूल्हे का निचला हिस्सा और घुटना झुकना नहीं चाहिए।

प्लैंक 
इस एक्सरसाइज को करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेट जाएं। 
अब अपने दोनों हाथों की कोहनियों को जमीन पर टिका कर रखें और दोनों पैरों को सीधा रखें। 
इसके बाद अपने शरीर को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं। इस पोजीशन में 30 सेकंड तक रहने की कोशिश करें।