Bollywood Gossip: पहली मुलाकात में एक-दूसरे को पसंद नहीं आए थे शाहरुख-काजोल, कई हिट फिल्मों में किया काम
By Ek Baat Bata | May 29, 2025
बॉलीवुड में शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी काफी पसंद किया जाता है। इन दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम भी किया और दोनों की सभी फिल्में लगभग हिट साबित हुई हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शाहरुख और काजोल की पहली मुलाकात कैसे हुई थी। बता दे कि दोनों की पहली मुलाकात नोंकझोंक भरी थी। वहीं पहली मुलाकात में शाहरुख और काजोल को एक दूसरे की कंपनी पसंद नहीं आई थी।
बाजीगर के सेट पर मिले थे दोनों एक्टर्स
बता दें कि शाहरुख खान और काजोल ने साल 1993 में पहली बार फिल्म 'बाजीगर' में काम किया था। इस फिल्म के सिलसिले में दोनों की मुलाकात हुई थी। वहीं दोनों ने अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए बताया कि 01 जनवरी को बाजीगर की शूटिंग शुरू की थी। वह दोनों नए साल की पार्टी के बाद मिले थे। पार्टी के फौरन बाद ही सब फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंच गए थे।
शूटिंग सेट पर काजोल बहुत तेज आवाज में बात कर रही थीं और यह बात शाहरुख खान को बिल्कुल पसंद नहीं आई थी। वहीं शाहरुख ने इसको लेकर काजोल से शिकायत भी की थी। शाहरुख ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने इसको लेकर काजोल से शिकायत भी की थी। शाहरुख ने अपने मेकअप आर्टिस्ट को बोला था कि वह किस तरह की एक्ट्रेस हैं, क्या वह कुछ समय के लिए चुप नहीं रह सकती हैं।
एक ओर जहां शाहरुख खान एक्ट्रेस के ज्यादा और तेज आवाज में बोलने से परेशान थे, तो वहीं काजोल भी अभिनेता को खड़ूस समझती थीं। काजोल के मुताबिक उनको पहली मुलाकात में अभिनेता पसंद नहीं आए थे। वह अपनी पहली मुलाकात में शाहरुख से नाखुश थीं।
फिल्म बाजीगर बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई और फिर साल 1995 में शाहरुख-काजोल को फिल्म करण-अर्जुन में देखा गया। यह फिल्म भी सुपरहिट साबित हुई। लेकिन इन दोनों की जोड़ी को सबसे ज्यादा फिल्म दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे में पसंद किया गया था। यह फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही। शाहरुख और काजोल ने फिल्म कुछ-कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, दिलवाले, माय नेम इज खान में भी साथ काम किया है।