वेट लॉस में बहुत फायदेमंद है किचन में मौजूद ये चीज़ें, शरीर से मक्खन की तरह पिघलेगी चर्बी

By Ek Baat Bata | Feb 19, 2021

आजकल की सुस्त जीवनशैली और खान-पान की गलत आदतों के कारण मोटापे की समस्या आम हो गई है। बच्चे से लेकर बूढ़े तक इस बीमारी का शिकार हैं। मोटापा ना सिर्फ देखने में बुरा लगता है बल्कि अपने साथ कई अन्य बीमारियाँ भी लेकर आता है। वजन घटाने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। कुछ लोग वर्कआउट करते हैं तो कुछ फैंसी डाइट्स फॉलो करते हैं। लेकिन आप किचन में मौजूद चीज़ों से भी आसानी से वजन घटा सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको वजन घटने के असरदार घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं - 

नींबू और शहद  
नींबू और शहद को वजन घटाने के लिए दादी-नानी के ज़माने से इस्तेमाल किया जा रहा है। ये दोनों चीज़ें आपको किचन में आसानी से मिल जाएंगी। अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो रोज सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू और एक चम्मच शहद मिक्स करके पिएं। दरअसल, शहद को आयुर्वेद में बहुत गुणकारी माना गया है। वहीं, नींबू शरीर में मौजूद हानिकारक पदार्थों को बाहर निकलकर पाचन तंत्र को सुचारु रूप से काम करने में मदद करता है। गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है। 

मेथी के बीज, अजवाइन और जीरा
मेथी, अजवाइन और जीरे का इस्तेमाल आमतौर पर तड़के के तौर पर किया जाता है। लेकिन यह तीनों चीज़ें वजन घटाने के लिए भी बहुत फायदेमंद मानी जाती हैं। मेथी के बीज शरीर से फैट कम करने और मेटाबॉलिज्म को तेज करते हैं। जीरे के सेवन से पेट पर जमा चर्बी घटाने में मदद मिलती है। वहीं, अजवाइन भी वजन घटाने में मदद करती है। इसके लिए मेथी के बीज, अजवाइन और काला जीरा को एक साथ भूनकर इसका पाउडर बना लें। इस पाउडर का एक चम्मच रोजाना एक गिलास पानी में मिलाकर पिएँ। 

दालचीनी और शहद 
दालचीनी का इस्तेमाल खाने में मसाले के तौर पर किया जाता है। लेकिन यह हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। वेट लॉस में दालचीनी की चाय पीने से वजन घटने में मदद मिलती है। दालचीनी के सेवन से खून में इंसुलिन की मात्रा नियंत्रित रहती है। इसके साथ ही यह शुगर क्रेविंग्स रोकने में भी मदद करती है। दालचीनी की चाय बनाने के लिए एक गिलास पानी में दो दालचीनी की लकड़ी डालक्र उबाल लें। इसके बाद इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर पिएँ। 

लहसुन
लहसुन कितने गुणों से भरपूर होता है यह तो आप जानते ही होंगे। लहसुन का इस्तेमाल खाने में तड़के के तौर पर किया जाता है। इससे खाने का स्वाद तो बढ़ता ही है, इसके साथ ही यह सेहत के लिए भी फायदेमंद है। वजन घटाने के लिए भी लहसुन को बहुत फायदेमंद माना जाता है। लहसुन में एंटीसेप्टिक गन मौजूद होते हैं। सुबह खाली पेट कच्चे लहसुन की 2-4 कलियाँ चबाने से वेट लॉस में मदद मिलती है। 

दही 
दही में प्रोबायोटिक की भरपूर मात्रा होती है। दही के सेवन से पाचन ठीक रहता और वजन घटाने में भी मदद मिलती है। दही के सेवन से पाचन तंत्र सुचारु रूप से काम करता है। आप खाने के साथ 1 कटोरी दही का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो छाछ का सेवन भी कर सकते हैं।