Weight Loss: Weight Loss Journey में हो रही है चूक? Diet-Workout के बाद भी ये आदतें नहीं घटने दे रहीं वज़न

By Ek Baat Bata | Jul 11, 2026

मौजूदा समय में वेट बढ़ना सबसे आम समस्याओं में से एक है। वेट कम करना बड़ा टास्क माना जाता है। वेट लॉस के लिए लोग कई महीनों तक डाइट फॉलो करते हैं। वॉक करते हैं, जिम जाते हैं और फिर भी वेट उम्मीद के मुताबिक कम नहीं होता है। ऐसे में निराश होना स्वाभाविक होता है। लेकिन वेट लॉस के लिए सिर्फ कम खाना या ज्यादा एक्सरसाइज करने से नहीं होता है।

इसके पीछे शरीर का हार्मोन, मेटाबॉलिज्म, तनाव, नींद, खानपान की गुणवत्ता और रोजमर्रा की आदतें भी अहम भूमिका निभाती हैं। कई महीनों तक वेट लॉस के लिए लोग डाइट फॉलो करते हैं। अगर आप भी वेट लॉस की कोशिश कर रही हैं और इसमें लाभ नहीं मिल रहा है, तो यह समझना जरूरी है कि आखिर समस्या कहां आ रही है।

क्यों नहीं कम हो रहा वेट

हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक वेट लॉस के लिए संतुलित भोजन, पर्याप्त नींद, नियमित फिजिकल एक्टिविटी और तनाव कंट्रोल जैसे उपाय बहुत जरूरी है। इनमें से एक कमी आपके लिए वेट लॉस की जर्नी काफी मुश्किल कर सकती है।

वेट लॉस के लिए लोग अक्सर कैलोरी पर ध्यान देते हैं। लेकिन बार-बार स्नैकिंग, मीठे पेय, लंबे समय तक बैठे रहने और नींद की कमी जैसी आदतों को नजरअंदाज कर देते हैं।

अंजाने में तो नहीं ले रहे हाई कैलोरी

अक्सर लोग सोचते हैं कि वह कम खा रहे हैं, तो इससे कैलोरी भी कम हो रही है।

लेकिन मीठे पेय, स्नैक्स और सॉस की वजह से भी शरीर को जरूरत से अधिक कैलोरी मिल रही है।

अगर शरीर को लंबे समय तक जरूरत से अधिक कैलोरी मिलती रहती है। तो वेट लॉस होना मुश्किल हो सकता है।

वेट लॉस में नींद बन सकती है बाधा

अगर आप सोचते हैं कि सिर्फ खाना कम करने से वजन कम होगा। तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। आपके लिए पर्याप्त नींद लेना जरूरी है।

नींद की कमी से भूख और तृप्ति से जुड़े हार्मोन प्रभावित हो सकते हैं।

इससे आपको भूख अधिक लगती है। मीठा खाने की क्रेविंग बढ़ती है और कैलोरी इंटेक बढ़ सकता है।

इन समस्याओं को जानें

लगातार मानसिक तनाव कई लोगों में अनहेल्दी खानपान की आदतों को बढ़ा सकता है। इससे भी आपका वेट बढ़ता है।

अगर आपका पूरा समय बैठे-बैठे बीत जाता है, तो इससे भी वेट लॉस में मुश्किल हो सकती है।

वहीं कुछ लोगों में हार्मोनल असंतुलन और कुछ दवाओं के सेवन से भी वेट लॉस को मुश्किल बना सकता है।