Weight Loss Tips: तेजी से Weight Loss के लिए अपनाएं ये 5 Super Rules, कुछ ही हफ्तों में दिखेगा असर

By Ek Baat Bata | Feb 12, 2026

पहले मोटापे को बीमारी की तरह नहीं देखा जाता था। लेकिन बदलते माहौल में मोटापा और बैली फैट एक बड़ी बीमारी बन चुका है। आज के दौर में मोटापा परेशानी का सबब बन चुका है। मोटापा कम करने के लिए लोग जिम, सर्जरी और डाइट का सहारा लेते हैं। लेकिन इसके बाद भी मोटापा कम होने का नाम नहीं लेता है। ऐसे में मोटापा अन्य गंभीर बीमारियों को भी आमंत्रित करता है। आप अपनी लाइफस्टाइल में छोटे-छोटे बदलाव करके भी मोटापे को कम कर सकते हैं। बस इन छोटी-छोटी आदतों को सही तरीके और सही लगन के साथ फॉलो करना है। फिर आप पाएंगे कि आपका वेट कंट्रोल में आ गया है।

पर्याप्त मात्रा में पिएं पानी

वैसे तो आप रोजाना पानी पीते होंगे, लेकिन वेट लॉस के लिए आपको रोजाना कम से कम 8 गिलास पानी पीना चाहिए। यह वेट लॉस में काफी मददगार साबित होगा। इससे बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने में मदद मिलती है और आपका पाचन तंत्र भी स्मूद होता है। गर्मियों में डिहाइड्रेशन जल्दी होता है। इसलिए रोजाना 3-4 लीटर पानी पीना चाहिए। इसका असर आपके वजन पर भी दिखेगा।

ब्रेकफास्ट न करें स्किप

दिनभर की एनर्जी के लिए ब्रेकफास्ट जरूरी है। आजकल लोग इतने बिजी हैं कि वह नाश्ता करना स्किप कर देते हैं। अगर आपको वेट लॉस करना है, तो ब्रेकफास्ट को भूलकर भी स्किप नहीं करना चाहिए। ब्रेकफास्ट आपको पूरा दिन एनर्जी देता है और पेट भी देर तक भरा रहता है। पेट भरा रहने की वजह से आप दूसरी खाने की चीजों पर फोकस नहीं करेंगे। अगर आपको ज्यादा कैलोरी बर्न करनी है, तो आपको समय पर सिर्फ नाश्ता ही नहीं बल्कि लंच और डिनर भी करना चाहिए। ब्रेकफास्ट हैवी, लंच मध्यम और डिनर हल्का करना चाहिए। इससे मोटापा जल्दी कम होगा। 

जंक फूड को कहें ना

जंक फूड आपके शरीर को जंक बना देते हैं। चिप्स, बर्गर, पिज्जा, बिस्कुट, चॉकलेट और बेकरी उत्पाद आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। कोल्ड ड्रिंक्स और जंक फूड आदि में कैलोरी अधिक होती है। यह आपके शरीर पर फैट की परत जमा देते हैं। इसलिए हेल्दी ईटिंग पर फोकस करना चाहिए। इससे वेट आसानी से कम होगा।

अल्कोहल न लें

सेहत के लिए अल्कोहल सही नहीं होता है। इसलिए आपको अल्कोहल का मोह त्याग देना चाहिए। इससे मोटापा जल्द ही शरीर छोड़ देगा। शराब और दूसरी अल्कोहोलिक ड्रिंक्स में ढेर सारी कैलोरी होती है, तो आपके मोटापे की परत दर परत चढ़ाती है। ऐसे में शराब और दूसरी अनहेल्दी ड्रिंक्स से दूर रहना चाहिए।

एक्सरसाइज को बनाएं रूटीन का हिस्सा

अगर आप वर्कआउट नहीं करते हैं, तो आज से ही शुरूकर देना चाहिए। आपको अपना वेट कंट्रोल करने के लिए रोजाना कम से कम एक घंटा एक्सरसाइज करना चाहिए। वेट कंट्रोल करने के लिए फिजिकली एक्टिविटी जरूरी है। डेली एक्सरसाइज से कैलोरी बर्न होगी और आपको फिट रखने में भी मदद मिलेगी। अगर आपके पास भी समय की कमी है, तो आपको जॉगिंग, रनिंग, स्किपिंग, वॉकिंग और स्टेयर क्लिंबिंग जैसी सामान्य एक्सरसाइज कर सकते हैं।