आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच अक्सर हम अपनी सेहत का ध्यान रखना भूल जाते हैं। क्योंकि न खाने का पता रहता है और न ही एक्सरसाइज से कोई वास्ता होता है। इस कारण से जरूरत से ज्यादा वजन बढ़ जाता है। कई लोगों के पेट बाहर आ जाते हैं और कमर की चर्बी बढ़ जाती है। यह बढ़ी हुई चर्बी हमारा लुक खराब करती है।
अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 2 ऐसी एक्सरसाइज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं। इन एक्सरसाइज को करना बेहद आसान है।
बाइसिकल क्रंच एक्सरसाइज
इस एक्सरसाइज को करने के लिए सीधे लेट जाएं और हाथों को सिर के नीचे रखें।
अब पैरों को ऊपर उठाएं और कुछ देर सीधा रखने के बाद दाहिने घुटने को अपने चेस्ट के पास लाएं।
जब यह पोजिशन हो जाए, तो कंधों को जमीन से थोड़ा ऊपर उठा लें।
अब बाईं कोहनी को दाहिने घुटने के पास लाकर बाएं पैर को सीधा करें।
यह प्रोसेस दोहराएं और दूसरी साइड से भी ऐसा करने का प्रयास करें।
लेग रेज एक्सरसाइज
इस एक्सरसाइज को करने के लिए बिस्तर पर सीधे लेट जाएं।
फिर बॉडी को आराम दें और दोनों पैरों को मिलाकर धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठाएं।
कुछ देर इस मुद्रा में रहने दें और फिर वापस पैरों को नीचे ले आएं।
रोजाना 10 मिनट यह एक्सरसाइज करनी चाहिए।
इन टिप्स को करें फॉलो
एक्सरसाइज करने के अलावा अपनी डाइट पर ध्यान देना चाहिए और फैटी चीजें खाने से बचना चाहिए।
एक्सरसाइज करने के लिए सुबह का समय निकालें। क्योंकि इस समय पेट खाली होता है और चर्बी आसानी से कम हो जाती है।
अगर आप पहली बार एक्सरसाइज कर रही हैं, तो किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए।