Weight Loss Tips: रोजाना सुबह उठकर करेंगे ये 3 काम, तो जल्द ही कम हो जाएगा मोटापा

By Ek Baat Bata | Apr 18, 2024

आप सुबह उठकर जिस भी तरह से दिन की शुरूआत करते हैं, वैसा ही पूरा दिन महसूस करते हैं। इसलिए हर किसी को अपने दिन की शुरूआत हेल्दी तरीके से करनी चाहिए। इससे आपको आपना वेट भी मेंटेन करने में मदद मिलेगी। वहीं सुबह की डाइट का भी आपके ऊपर पूरा दिन असर रहता है। इसलिए कहा जाता है कि सुबह उठकर ढेर सारा पानी पीकर अपने दिन की शुरूआत करती चाहिए। एक्सरसाइज करने से भी आपको वेट कंट्रोल करने में मदद मिलेगी।

बता दें कि जितना समय वजन बढ़ने में लगता है, उससे कहीं ज्यादा समय वजन कम करने में लगता है। अगर आप चाहें कि आप सिर्फ 1-2 महीने में दुबले हो जाएंगे तो यह थोड़ा मुश्किल काम है। वजन कम करने के लिए आपको डाइट और एक्सरसाइज करने की आवश्यकता होती है। इसके अलावा हेल्दी रूटीन फॉलो करना चाहिए। ऐसे में अगर आप भी अपना वजन कम करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको सुबह की ऐसी 3 आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करने से आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं।

गर्म पानी से करें दिन की शुरूआत
वेट लॉस और सेहतमंद बने रहने के लिए रोजाना सुबह उठकर गर्म पानी पीने की आदत डालनी चाहिए। सुबह खाली पेट गर्म पानी का सेवन करने से पेट साफ होता है और मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है। आयुर्वेद के मुताबिक रोजाना सुबह 2 कप गुनगुना पानी पीने से आपका शरीर पूरा दिन ऊर्जावान बना रहता है। आप चाहें तो गुनगुने पानी में नींबू या शहद मिलाकर भी पी सकते हैं। इससे न सिर्फ वेट लॉस करने बल्कि सेहत भी अच्छी रहेगी।

रोजाना करें व्यायाम
वेट लॉस करने के लिए आपको रोजाना सुबह वर्कआउट जरूर करना चाहिए। क्योंकि एक्सरसाइज करने से शरीर में जमा फैट कम होता है, जिससे आप जल्दी वजन कम कर पाएंगे। इसलिए रोजाना आपको सुबह के समय योग व एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए। बता दें कि रोजाना सुबह व्यायाम करने से मेटाबॉल्जिम बूस्ट होता है और तमाम बीमारियां दूर होती हैं।

सुबह करें हेल्दी नाश्ता
सुबह के नाश्ते में आपको कुछ ऐसा करना चाहिए, जिसमें सभी जरूरी पोषक तत्व शामिल हैं। नाश्ते की थाली में फाइबर और प्रोटीन की सही मात्रा शामिल हो। क्योंकि हाई प्रोटीन और फाइबर वाला खाना खाने से आपको पेट लंबे समय तक भरा रहेगा। जब आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है, तो आप अनहेल्दी खाने से बच जाते हैं। वजन घटाने में सहायता मिलेगी। आप नाश्ते में दूध, ड्राईफ्रूट्स, स्प्राउट्स, अंडे, ब्राउन ब्रेड, शेक, स्मूदीज शामिल कर सकते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म अच्छा होने के साथ कैलोरीज बर्न करने में सहायता मिलती है।