Weight Loss: Weight Loss का अचूक फॉर्मूला, सुबह की ये आदतें घटाएंगी पेट की चर्बी और Body Fat

By Ek Baat Bata | May 16, 2026

आज के समय में अनहेल्दी खानपान और गलत लाइफस्टाइल की वजह से ओबेसिटी जैसी समस्या आम होती जा रही है। लेकिन समय रहते वेट को कंट्रोल किया जाए, तो इससे डायबिटीज जैसे लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्या हो सकती है। वहीं कुछ लोग वेट लॉस के लिए जिम ज्वॉइन करते हैं, सही डाइट फॉलो करते हैं। लेकिन कुछ लोगों के पास जिम जाने के लिए भी समय नहीं होता है। ऐसे में वह कुछ समय निकालकर घर पर कुछ आसान एक्सरसाइज कर सकते हैं। लेकिन वेट लॉस कम करने में सहायता मिलती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करके वेट लॉस में मदद मिल सकती है।

पानी पीने से करें दिन की शुरूआत

सुबह उठते ही आपको पानी पीना चाहिए। आप चाहें तो गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पी सकते हैं। इससे वेट लॉस में मदद मिलती है। इसके साथ डाइट और लाइफस्टाइल सही होनी जरूरी है। इसको पीने से शरीर को ताजगी मिलती है और पेट भी भरा महसूस होता है। इससे आप ओवरइटिंग को कंट्रोल किया जाता है।

वॉक या वर्कआउट

सुबह का समय योग, वर्कआउट और सैर के लिए बेस्ट होता है। इसलिए रोजाना 20-30 मिनट निकालकर मॉर्निंग वॉक या वर्कआउट जरूर करना चाहिए। वहीं योग या स्ट्रेचिंग भी कर सकते हैं। इससे कैलोरी बर्न करने और मेटाबॉलिज्म सही करने में सहायता मिलती है। इसके साथ ही योग मेंटल हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। अगर आपकी सीटिंग ज़ॉब है तो आपको रोजाना सुबह वर्कआउट जरूर करना चाहिए।

सही समय पर ब्रेकफास्ट

दिन भर ऊर्जा से भरे रहने के लिए जरूरी है कि आप नाश्ता करें। वजन कम करने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर लाइट वेट चीजों को डाइट में शामिल करें। इसके लिए फाइबर, प्रोटीन और विटामिन्स से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करें। इससे भूख को कंट्रोल में करने में मदद मिलेगी और ओवरइटिंग को भी कंट्रोल किया जा सके। हालांकि कुछ लोग वेटच लॉस के चक्कर में ब्रेकफास्ट को स्किप कर देते हैं, लेकिन इससे आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।

सही रूटीन है जरूरी

सबसे जरूरी रूटीन होता है। इसलिए रात को जल्दी सोने और सुबह जल्दी उठने का प्रयास करें। रोजाना 7-8 घंटे की नींद जरूर लें। क्योंकि अगर शरीर को आराम नहीं मिलेगा, तो इससे सेहत को नुकसान होगा। सुबह जल्दी उठने से आप कामों को सही समय पर कर लेंगे और अपने लिए भी समय निकाल पाएंगे। इसलिए रात के समय स्क्रीन से दूरी बनाएं और जल्दी सोने की कोशिश करें।