Weight Loss Journey में महिलाएं करती हैं ये 4 बड़ी गलतियां, तुरंत बदलें अपनी Diet Habits

By Ek Baat Bata | Jun 10, 2026

वेट लॉस जर्नी के दौरान लाइफस्टाइल में कई तरह के बदलाव जरूरी होते हैं। वहीं अगर महिलाओं की बात की जाए, तो वजन घटाने के दौरान उनको अपनी कुछ खास आदतों को पूरी तरह से छोड़ना चाहिए। जिससे वह खुद को जल्दी फिट करके कम वजह पा सकती हैं। बता दें कि कई ऐसी आदतें और गलतियां होती हैं, जो जिम और वर्कआउट को ट्रिगर करती हैं। इसलिए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको महिलाओं के वेट ल़ॉस के लक्ष्य को बेहतर बनाने के लिए कुछ ऐसी आदतों के बारे में बता रहे हैं, जिनको छोड़ना आपके लिए बहुत जरूरी है।

भोजन से ज़्यादा वर्कआउट

वर्कआउट करना आपके लिए अच्छा ऑप्शन है। फिर आपका लक्ष्य कुछ भी हो। लेकिन यह वेट लॉस की प्रभावी रणनीति नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि जितना जरूरी व्यायाम करके कैलोरी बर्न करना है, उससे कहीं ज्यादा जरूरी डेली रूटीन में डाइट में कैलोरी के हिसाब से सही खाना चुनना।

खाते समय काम करना

कई लोगों को खाना खाने के दौरान अखबार पढ़ना या टीवी देखने जैसी आदतें होती हैं। जबकि यह बहुत बुरी आदत होती है। क्योंकि इससे आपका खाने से ध्यान भटकता है और आप भूख से ज्यादा खाना खाते हैं। इसलिए खाना खाने के दौरान कम विचलित होने की कोशिश करें।

कम डाइट लेना

कई महिलाएं वेट लॉस और फिट रहने के लिए डाइट कम कर देती हैं। लेकिन पर्याप्त डाइट नहीं लेने से आपकी सेहत पर असर पड़ता है। वहीं कैलोरी प्रतिबंध भी मेटाबॉलिज्म को स्लो कर देता है। ऐसे में अगर शरीर अपने मूल कार्यों के लिए पर्याप्त ईंधन नहीं होता है, तो वह एनर्जी बचाने की कोशिश करता है। ऐसे में वेट लॉस जर्नी में हेल्दी डाइट जरूर लें।

रात में स्नेक्स

पाचन को सुचारू करने के लिए खाने को नियमित करना जरूरी है। यह तब ज्यादा खास हो जाता है, जब आप रात को सोने जा रहे होते हैं। रात में नींद के दौरान शरीर आरामदायक अवस्था में जाता है। ऐसे में देर रात खाना और स्नैक्स लेने से पेट को पचाने में मुश्किल होती है। इसलिए बिस्तर पर जाने से करीब 2 घंटे पहले खाना खाने से बचना चाहिए।