जब हमारा शरीर सही से खाने को नहीं पचा पाता है, तो दस्त लग जाते हैं। दस्त लगने पर मल पतला या फिर पानी की तरह आने लगता है। वहीं बार-बार मल त्याग करने से कमजोरी लगने लगती है। ऐसे में आपका सही खानपान होना जरूरी है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि दस्त आने पर किन चीजों का सेवन करने से आपको राहत मिल सकती है। यहां पर बताए गए फूड्स इलेक्ट्रोलाइट्स लॉस को ठीक करने में मदद करेंगे। डिहाइड्रेशन को दूर करेंगे और पाचन भी बेहतर होगा।
दही चावल
अगर आपको दस्त लग गए हैं, तो आप चावल और दही मिलाकर खा सकते हैं। इससे आपको राहत महसूस होगी। क्योंकि यह मील हल्का होता है और पेट को भी आराम मिलता है। यह मील दस्त कम करने में मदद करता है।
छाछ पिएं
छाछ लैक्टिक एसिड से भरपूर होता है और यह गट बैक्टरिया को बैलेंस करती है। छाछ इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करने में सहायक है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति दस्त से परेशान है, तो छाछ पीने पर यह समस्या दूर होने में मदद मिल सकती है। लेकिन जरूरत से ज्यादा छांछ न पिएं, वरना आपको ठंड लग सकती है।
केला
दस्त आने पर आप केला खा सकते हैं। केला पोटैशियम से भरपूर होता है और इसमें पेक्टिन भी होता है। जोकि एक वॉटर सोल्यूबल फाइबर है। दस्त आने पर अगर आप केला खाते हैं, तो यह आंतों के एक्सेस वॉटर को सोखता है। यह बॉडी के इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखने में सहायता करता है। दस्त लगने पर हर 2 घंटे में एक केला खा सकते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें।
डाइट में फलों और सब्जियों को शामिल करें।
एल्कोहल, कैफीन और कार्बोनेटेड ड्रिंक्स पीने से परहेज करें।
नींबू पानी पिएं, आप दिन में 1 से 2 गिलास नींबू पानी पी सकते हैं।
सौंफ का पानी पीना फायदेमंद होगा। दस्त आने पर दिन में 1 से 2 बार सौंफ का पानी पीने से फायदा मिलेगा।
दही और छाछ दस्त कम करने में असरदार होता है।