Menstrual Cramps: दादी ने बताया पीरियड्स के दर्द से राहत पाने का जादुई नुस्खा, आप भी करें ट्राई

By Ek Baat Bata | Aug 30, 2025

कुछ लड़कियों को पीरियड्स के समय न के बराबर दर्द होता है, तो कुछ लड़कियों के लिए यह दर्द असहनीय बन जाता है। पीरियड्स के दौरान होने वाले क्रैंप्स चैन से उठना-बैठना मुश्किल कर देते हैं। ऐसे में कई लड़कियां इस दौरान दवाई खाती हैं। लेकिन आप दवा लेने की बजाय दादी का बताया आयुर्वेदिक नुस्खा ट्राई करके देख सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मेंस्ट्रुअल क्रैंप्स से राहत पाने के लिए दादी के आयुर्वेदिक नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी मेंस्ट्रुअल क्रैंप्स से परेशान रहती हैं तो इस नुस्खे को आजमा सकती हैं।

ऐसे पाएं पीरियड्स के दर्द से छुटकारा

पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए घर पर इन 3 चीजों से बने लड्डू तैयार कर सकती हैं। इन लड्डुओं को बनाने के लिए आपको गुड़, अजवाइन और देसी घी की जरूरत होगी। सबसे पहले एक पैन को आंच पर चढ़ा दें। फिर इसमें देसी घी, 2 चम्मच गुड़ और एक चम्मच अजवाइन को मिलाकर अच्छे से पकाएं। अब जब यह मिश्रण पक जाए, तो इसके लड्डू बनाकर तैयार कर लें। इन लड्डुओं का सेवन करने से मसल्स रिलैक्स होती हैं, पेट को गर्माहट मिलती है और पीरियड्स का दर्द भी दूर होता है।

घी वात को बैलेंस करने का काम करता है और दर्द से भी राहत दिलाता है। अजवाइन खाने से ब्लोटिंग की समस्या कम होती है और गैस के साथ दर्द भी दूर होता है। वहीं गुड़ का सेवन करने से आयरन बढ़ता है और मूड ठीक रहता है। इन लड्डुओं का सेवन करने से पीरियड्स का दर्द कम होता है। साथ ही इन लड्डुओं का सेवन करने से हार्मोनल इंबैलेंस ठीक होता है और PCOD से जुड़ी समस्या से भी राहत मिलती है।

अदरक की चाय

बता दें कि अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। जोकि दर्द से राहत दिलाने में असरदार होता है। इसलिए पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए आपको दूध वाली चाय नहीं बल्कि अदरक की पानी वाली चाय बनानी हैं। इस चाय को बनाने के लिए सबसे पहले अदरक को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और फिर पानी में डालकर उबाल लें। जब यह पानी उबलने लगे तो इसको कप में छानकर पिएं। इस अदरक की चाय को पीने से पीरियड्स क्रैंप्स से राहत मिलती है।