Dadi Maa Ke Nuskhe: लू लगने पर घबराएं नहीं, ये 5 Quick Home Remedies देंगी फौरन आराम

By Ek Baat Bata | May 19, 2026

भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। इस गर्मी ने लोगों को घरों में रहने के लिए मजबूर कर दिया है। इस भीषण गर्मी और गर्म हवा की वजह से लू लगने की समस्या हो जाती है। लू लगने पर व्यक्ति को बुखार आ सकता है या फिर सिर भारी हो सकता है। वहीं कई बार लू लगने पर लूज मोशन और पेट दर्द की समस्या भी हो सकती है। ऐसे में आप इन समस्याओं से बचने के लिए दादी-नानी के पुराने नुस्खे अपना सकती हैं।

जानिए लू लगने पर क्या करें

गर्मी में तेज धूप और गर्म हवा की चपेट में आते ही बॉडी का तापमान कंट्रोल करने वाला सिस्टम बिगड़ जाता है और फिर समस्या होने लग जाती है। लू लगने पर सिरदर्द, बुखार, उल्टी, थकान और स्किन में बदलाव जैसी समस्याएं होने लगती हैं। वहीं अगर आप भी लू की चपेट में आ गए हैं, तो इस समस्या से निपटने के लिए दादी के पुराने नुस्खों को अपना सकते हैं।

प्याज का रस लगाएं

लू से निपटने के लिए एक कच्चा प्याज ले लें और इसको कद्दूकस कर लें। अब प्याज का रस निचोड़ लें और फिर इस रस को तलवों, हथेली और कान के पीछे मलें।

इमली का पना पिएं

इमली, सेंधा नमक और गुड़ मिलाकर इमली का पना तैयार करें। फिर इसको घूंट-घूंट करके पिएं। इससे भी आपको राहत मिलेगी।

धनिया और सौंफ का पानी पिएं

रात भर के लिए सौंफ और धनिया को पानी में भिगोकर रख दें। अब अगली सुबह इस पानी को छानकर पिएं।

लेप लगाएं

सत्तू औऱ पिसे हुए प्याज को एक साथ मिलाकर लेप बना लें। इस लू ग्रस्त व्यक्ति के शरीर पर इस लेप को लगाएं, इससे आराम मिलेगा।

तुलसी और गुलकंद का सेवन

शरीर को ठंडा रखने के लिए तुलसी के पत्तों के रस का सेवन शहद के साथ करें। या फिर गुलकंद खाएं। इससे आपके शरीर और पेट को ठंडक मिलेगी।