बारिश के मौसम में कपड़ों से आती बदबू को दूर करने के लिए आजमाएं ये घरेलू उपाय

By Ek Baat Bata | Aug 27, 2021

बारिश में मौसम में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। बारिश के मौसम में कीचड़ से लेकर घर की दीवारों पर सीलन की समस्या होने लगती है। इस मौसम में वातावरण में ज़्यादा नमी होती है जिसके कारण कपड़ों को सूखने में दिक्क्त होती है। बारिश के मौसम में कई बार कपड़ों में नमी रह जाती है जिसकी वजह से उनमें से बदबू आने लगती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं आज का यह लेख जरूर पढ़ें। आज के इस लेख में हम आपको कपड़ों की बदबू को दूर करने के घरेलू उपाय बताएंगे -    

बारिश के मौसम में कई बार कपड़ों में थोड़ा बहुत गीलापन रह जाता है। इसकी वजह से कपड़ों में से बदबू आने लगती है। इससे छुटकारा पाने के लिए आप कपड़ों को सूखने के बाद आयरन करके रख दें। ऐसा करने से कपड़ों में बची हुई नमी खत्म हो जाएगी और उनमें से बदबू नहीं आएगी।  

कपड़ों की बदबू से छुटकारा पाने के लिए कपड़े धोने वाले पानी में थोड़ा नींबू का रस मिला दें। इससे आपके कपड़ों से बदबू नहीं आएगी और इसके साथ ही कपड़े में लगे दाग-धब्बे भी हल्के हो जाएंगी। 

बारिश के कारण अक्सर छत पर कपड़े सुखाना संभव नहीं होता है। ऐसे में आप कपड़े सुखाने वाले रैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। घर के अंदर कपड़े सुखाने के लिए एक अच्छा और स्पेशियस रैक खरीद लें। आप इस पर कपड़ों को डालकर किसी खुले और हवादार कमरे में रख दें। इससे कपड़े जल्दी सूख जाएंगे और बदबू भी नहीं आएगी। 

बारिश के मौसम में हम अक्सर सभी गंदे और गीले कपड़ों को एक साथ रख देते हैं। ऐसा करने से कपड़ों से बदबू आने लगती है। ऐसे में आप छोटे कपड़ों को हाथों से धोकर रस्सी पर टांग कर सुखा सकते हैं। आप चाहें तो छोटे कपड़ों को कमरे में पंखे के नीचे छोटे भी सुखा सकते हैं। ऐसा करने से कपड़े जल्दी सूख जाएंगे और उनसे बदबू भी नहीं आएगी।

कई बार डिटर्जेंट से कपड़े धोने के बाद भी उनमें से बदबू नहीं जाती। ऐसे में आप कपड़ों को धोने के लिए डिटर्जेंट के साथ पानी में थोड़ा सा सफेद सिरका या बेकिंग सोडा मिलाएं। इससे आपके कपड़ों से आने वाली बदबू दूर होगी।