Grandma Remedies: Burning Feet से हैं परेशान? ये आयुर्वेदिक नुस्खे देंगे Instant Relief, मिलेगा आराम
By Ek Baat Bata | Jun 11, 2026
आजकल पैरों में जलन होना एक आम समस्या बन गई है। कई बार ज्यादा देर तक खड़े रहने, गर्मी की वजह से और कई बार शरीर में पोषक तत्वों की कमी या थकान होने की वजह से पैरों में अजीब सी जलन और बेचैनी महसूस होती है। वहीं कई बार यह समस्या रात में ज्यादा बढ़ जाती है। जिससे नींद भी खराब होती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इस समस्या से निजात पाने के लिए कुछ आसान घरेलू और असरदार उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको अपनाकर इस परेशानी से काफी हद तक राहत पाई जा सकती है।
जलन से मिलेगी राहत
सबसे आसान और आराम देने वाला उपाय ठंडे पानी में पैर डालना है। दिन में 1 या 2 बार 10 से 15 मिनट तक पैरों को ठंडे पानी में रखें। चाहें तो इसमें थोड़ा सा सेंधा नमक या नीम की पत्तियां मिला सकती हैं। इससे जलन के अलावा थकान और सूजन भी कम होगी। फिर नारियल तेल में थोड़ा सा कपूर डालकर पैरों की हल्की मालिश करें। इस उपाय से ठंडक मिलेगी और नसों को भी आराम मिलेगा। आप पैरों के तलवे में और जलन वाले हिस्से में एलोवेरा जेल भी लगा सकती हैं, इससे ठंडक मिलेगी।
शरीर की अंदरूनी गर्मी को कम करने के लिए छाछ या ठंडा दूध पीना भी लाभकारी है। रोजाना एक गिलास छाछ पीने से पेट ठीक रहता है और जलन की समस्या भी धीरे-धीरे कम होती है। धनिया का पानी भी इस समस्या में असरदार होता है। रात में एक चम्मच धनिया पानी में भिगो दें और अगली सुबह इसको छानकर पी लें। इससे शरीर ठंडा रहता है और जलन में राहत मिलती है।
वहीं आंवला, गिलोय और त्रिफला काफी फायदेमंद माने जाते हैं। आंवला पाउडर को पानी या शहद के साथ लेने से शरीर में विटामिन सी की कमी पूरी होती है। साथ ही जलन की समस्या कम होती है। गिलोय का काढ़ा और रात को आधा या एक चम्मच त्रिफला चूर्ण गुनगुने पानी के साथ लेने से पाचन ठीक रहता है।