Dadi Nani Ke Nuskhe: Sore Throat से हैं परेशान? किचन के ये मसाले हैं रामबाण, अपनाएं ये असरदार Home Remedies

By Ek Baat Bata | May 30, 2026

गले में खराश होना एक आम समस्या होती है। जोकि ठंडी चीजों को खाने, बदलते मौसम और किसी वायरल संक्रमण के कारण या फिर ज्यादा तेज बोलने और ज्यादा बोलने के कारण हो सकती है। वहीं आज भी कई लोगों को यह समस्या होती है। जिस पर फौरन दवाखाने से दवा लाकर खाने लगते हैं। लेकिन ऐसी परेशानियों में दादी-नानी के नुस्खे बहुत काम आ सकते हैं।

दादी-नानी के बताए घरेलू नुस्खे ऐसे होते हैं, जोकि सदियों से इस्तेमाल में लाए जा रहे हैं और आज भी यह नुस्खे उतने की ज्यादा कारगर माने जाते हैं। इन नुस्खों की खासियत यह है कि यह पूरी तरह से प्राकृतिक हैं और शरीर पर इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है।

नमक पानी का गरारा

गले में खराश होने पर नमक का गरारा करना एक बेहद कारगर साबित हो सकता है। एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच नमक मिलाकर दिन में 2 से 3 बार गरारे करने चाहिए। इससे गले की सूजन कम होती है। यह नुस्खा गले में मौजूद बैक्टीरिया को खत्म करता है और गले के दर्द से राहत दिलाने का काम करता है।

शहद और अदरक

गले में खराश या दर्द होने पर अदरक और शहद का सेवन फायदेमंद होता है। अकरद में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। शहद गले की जलन और खराश को शांत करने में मदद करता है। इस नुस्खे के लिए एक चम्मच अदरक के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर इसको धीरे-धीरे चाटें। इससे गले की खराश और दर्द में राहत मिलेगी।