Pregnancy Tips: Pregnancy में भूलकर भी न करें ये गलतियां, Baby की Health पर पड़ सकता है बुरा असर

By Ek Baat Bata | Jan 17, 2026

प्रेग्नेंसी के समय महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस दौरान महिला के शरीर में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। जैसे वेट और ब्रेस्ट का साइज बढ़ जाता है। इस दौरान भूख भी नहीं लगती और कुछ लोगों का वजन बढ़ जाता है। इन समस्याओं को देखकर कई महिलाएं घबराने लगती हैं।
 
वहीं जाने-अंजाने में महिलाएं कुछ ऐसी गलतियां कर बैठती हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान महिला का शरीर कई चीजों की मांग करता है। लेकिन बहुत सी महिलाओं के लिए यह मुश्किल समय होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हर महिला अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान अक्सर करती हैं।

खाना न खाना

प्रेग्नेंसी में भूख न लगना आम बात है। लेकिन जैसे-जैसे प्रेग्नेंसी का समय बढ़ता है, तो अलग-अलग चीजें खाने की इच्छा बढ़ने लगती है। जिन महिलाओं को भूख नहीं लगती है, वह कुछ भी नहीं खातीं और कई बार खाना भी स्किप कर देती हैं। लेकिन आपकी यह आदत सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। प्रेग्नेंसी में आपको डॉक्टर की सलाह पर पोषण लेना चाहिए। जिससे कि बच्चे को पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में मिल सकें।

वजन बढ़ना

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं का वेट बढ़ना सामान्य है। लेकिन कई महिलाएं बढ़ते वेट से घबराने लगती हैं। लेकिन आपको समझना होगा कि प्रेग्नेंसी में आपको भूख अधिक लगने लगती है। वहीं प्रेग्नेंसी के दौरान हार्मोन का लेवल भी लगातार बदलता रहता है। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि इसका आपके और बच्चे की मानसिक सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

खुद से दवाई खाने लगना

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के दर्द होने लगते हैं। मांसपेशियों में दर्द, सूजन और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समेत कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में कुछ महिलाएं खुद से दवा खाने लगती हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान अपनी मर्जी से दवा खाना गलत है। अगर आपको किसी तरह की कोई समस्या है, तो डॉक्टर की परामर्श पर ही दवा लें।

फिजिकल एक्टिविटी न करना

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए फिजिकल एक्टिविटी करना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन इस दौरान लाइट फिजिकल एक्टिविटी जरूर करना चाहिए। इससे आपके और बच्चे दोनों की सेहत अच्छी होती है।

इन बातों का भी रखें ध्यान

महिलाओं को प्रेग्नेंसी में कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। सिगरेट, शराब या फिर कैफीन आदि के सेवन से बचना चाहिए। वहीं प्रोसेस्ड और ज्यादा मीठी चीजों का सेवन न करें।