कैसे बनाएं स्वादिष्ट आम का अचार जानिए पूरी जानकारी?

By Ek Baat Bata | Jul 29, 2020

आम हर किसी को बहुत पसंद होता है हम बचपन से पढ़ते आ रहे हैं कि आम फलों का राजा होता है और असल जिंदगी में भी आम जैसा कोई फल नही है। यह एक ऐसा फल है जिसे बड़े-बूढ़े, बच्चे और जवान बहुत ही खुश होकर खाते हैं।
 
हर चार आदमी में से तीसरा आदमी आपको ऐसा मिल जयगा जिसे आम बहुत ही ज्यादा पसंद होगा। आम केवल फल के तौर पर ही बल्कि अन्य तरीकों से भी लोग इसे खाना पसंद करते हैं। भारतीय घरों की किचन में आपको कोई फल मिले या ना मिले लेकिन आम जरूर मिल जाएगा।

लोग आम को अचार के रूप में भी बहुत पसंद करते हैं। आम के अचार का स्वाद बहुत ही स्वादिष्ट और लाजवाब होता है। और इसके अचार को घर मे हर कोई बहुत खुश होके खाता है। वैसे तो गर्मियां किसी को पसंद नही होती लेकिन सिर्फ आम के लिए हर कोई गर्मियों का बेसब्री से इंतज़ार करता है। गर्मियों का मौसम आते ही सभी को आम का इंतज़ार होता है। क्योंकि आम का मौसम साल में एक बार आता है। और इसका आचार भी एक बार बनाकर पूरे साल चलता है। इसलिए आम का अचार सभी को बहुत पसंद होता है।

स्वाद- आम के अचार स्वाद बहुत खट्टा और चटपटा होता है। 
अगर आप आम का बनाने की सोच रहें हैं तो आप जितने
खट्टे आम का आप इस्तेमाल करेंग। आपका अचार उतना ही स्वादिष्ट बनेगा।

प्रसिध्द - भारतीय घरों में आपको हर सीजन में आपको आम का आचार बहुत ही आसानी से मिल जाएगा। क्योंकि यह एक ऐसा आचार जो जल्दी खराब नही होता। एक बार इसको बना लो तो एक साल तक बहुत ही आसानी से चल जाता है। और यह आचार देश के कोने-कोने में प्रसिद्ध है। आप कहीं भी चले जाए आपको आम का आचार जरूर मिलेगा। साथ ही यह आचार बाजार में अलग अलग तरह से भी मिलता है।

विशेषता- आम के अंदर अलग अलग तरह की विशेषताएं हैं इसे यूं ही फलों का राजा नही कहा जाता आम के आचार की सबसे खास बात यह है की इसे आप एक बार बनाकर बहुत दिनों तक रख सकते है और जब आपका मन करे खा सकते है।इसके आचार का  स्वाद हर किसी को पसंद होता है। आम का आचार भारत में बहुत प्रसिद्ध है विदेश से जो लोग आते है वो भी इसे बहुत पसंद करते है।

वैसे तो आम आचार बाजार में भी मिलता है लेकिन बाजार के बने आचार में केमिकल की मिलावट होती है, साथ ही उसके अंदर घर वाला स्वाद नही आता। इसलिए आप कोशिश करें कि आम का आचार आप अपने घर पर ही बनाए और अपने घरवालों को खिलाएं।
 
आम का आचार बनाने की सभी सामग्री बाजार में बहुत आसानी से मिल जाती है। साथ ही इस आचार को बनाने का सही समय गर्मियां है इस मौसम आप बहुत आसानी से आम का आचार बना सकते हैं। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि घर पर आप किस तरह से स्वादिष्ट और और चटपटा आम का आचार बना सकते है।

आम का आचार बनने का समय
आम के आचार को बनाने के लिए बस 10 मिनट  का समय लगता है। इसे बनाने की तैयारी करने  के लिए आपको 15 मिनट का समय लगेगा। 

सामग्री
1 किलो कच्चे आम
200 ग्राम सरसों का तेल
100 ग्राम नमक
50 ग्राम हल्दी पाउडर
50 ग्राम सोंफ
50 ग्राम मैंथी
50 ग्राम पीली सरसों
1/4 चम्मच हींग
2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

आम का आचार रेसिपी
आम का आचार बनाने के लिए सबसे पहले आम को अच्छी तरह से धो लें।
आमों को धोने के बाद कुछ घंटों तक उन्हें पानी में भिगो कर रख दें।कुछ घण्टों तक पानी में रखने के बाद आप को छिलके के साथ ही छोटा- छोटा काट लें। आम को काटने के बाद मेथी, सौफ और पीली सरसों को मिक्सी में अच्छी तरह से बारीक़ पीस लें। 
 
सारी सामग्री को अच्छी तरह से पीसने के बाद उसे एक अलग बर्तन में रख दें।
अब एक कढ़ाई ले और उसके अंदर सरसों का तेल डालकर उसे अच्छा गरम कर लें।

जब तेल अच्छी तरह से गरम हो जाये तो उसके अंदर पिसे हुए मसाले, हींग, हल्दी, नमक, लाल मिर्च डाले साथ ही आम के कटे हुए टुकड़े भी डाले और मसालों के साथ अच्छी तरह से मिला दे। आम के टुकड़ों को मसाले के साथ अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद गैस बंद करके कुछ देर के लिए कढ़ाई को ढक कर रख दे। अब आपका आम का आचार बनने के लिए तैयार है। 

अब आम और उसमे मिली सामग्री को एक जार में भरे और धुप में 2-3 दिनों तक रोजाना रखे। बार बार धूप में रखने से आम का छिलका मुलायम हो जाएगा और आपका आचार भी बहुत स्वादिष्ट हो जाएगा। 2-3 दिनों के बाद आपका आम का आचार बनकर तैयार हो जाएगा।