परफेक्ट और स्वादिष्ट उपमा मिनटों में कैसे बनायें, आइए जानते हैं आसान रेसिपी

By Ek Baat Bata | Mar 04, 2022

सूजी का उपमा एक पौष्टिक और स्वादिष्ट रेसिपी है | इसे साउथ इंडिया में बहुत बनाया जाता है | ये बहुत ही हल्का खाना होता है इसलिए इसे हम सुबह के नाश्ते में खाते है | अगर आप डाइट पे है तो ये उन लोगो के लिए भी अच्छी है | इसे हम चटनी, सांबर, रसम या फिर किसी भी रस वाली सब्जी के साथ खा सकते है | उपमा को बनाना बहुत ही आसान होता है और ये 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है | अगर आप अगर आपको जोरो की भूख लगी है तो आप इसे बना कर खा सकते है | अब उपमा की ही बात करें, दक्षिण भारतीय घरों में सर्व किया जाने वाला एक लोक​प्रिय नाश्ता है, जिसे कुछ ही मिनटों में तैयार किया जा सकता है। दक्षिण भारत के अलावा इसे उत्तर भारत में भी खूब चाव से खाया जाता है। उपमा को आप सांबर या नारियल चटनी के साथ पेयर कर सकते हैं।
उपमा बनाने की सामग्री :-
1. सूजी (रवा) (Semolina) - 1 कप
2. घी (Ghee) - 1 चम्मच
3. हींग - एक चुटकी
4. जीरा (Cumin Seeds) -1 चम्मच
5. राई (Mustard) – 1/2 चम्मच
6. चना दाल (Chana daal)- 1/2 चम्मच
7. करी पत्ता: 8-10
8. हरी मिर्च (Slice Chilli powder) - 4
9. अदरक पेस्ट (Ginger pest) - 1 चम्मच
10. प्याज (Chopped Onion) -1 कप
11. गाजर (Carrot) - 1/2 कप
12. टमाटर (Chopped Tomato) - 1
13. मटर (Pea) : 1/2 कप
14. नमक(Salt) - स्वाद अनुसार
15. पानी(Water) - 1/2 लीटर
16. नीबू का रस(Lemon Juice) - 1 चम्मच
17. धनिया पता (Coriander leaf)
उपमा बनाने का विधि :-
1. सबसे पहले सूजी को बिना तेल के 2-3 मिनट भून ले |
2. फिर सूजी को प्लेट में निकाल कर रख दे और उसी कढ़ाई में घी डाल दे |
3. फिर उसमे हींग, जीरा और राई को डाल दे और उसे लाल होने तक भुने |
4. फिर उसमे चने की दाल डाल कर थोड़ी देर भून लें l
5. अब उसमे करी पत्ता, हरी मिर्च और अदरक पेस्ट डाल दे और उसे भुने |
6. फिर इसमें प्याज डाल दे और उसे लाल होने तक भुने |
7. अब उसमे गाजर, मटर और टमाटर को डाल दे |
8. फिर इसमें नमक थोड़ा सा नमक (स्वादानुसार) डालकर मिलाये और उसे 5 मिनट तक पकाये |
9. फिर उसमे पानी डाल डाल दे |
10. अब उसमें सूजी डाल कर चलाये (सूजी डालने के बाद गैस को मध्यम कर दे और उसे हमेशा चलाते रहे और पकाये) |
11. जब उपमा गाढ़ी होने लगे और कढ़ाई में पकड़ने लगे तो गैस को बंद कर दे और फिर उसमे धनिया पत्ता और नींबू रस डालकर मिला दे |
और उसे थोड़ी देर ठंडा होने थोड़ा होने के बाद किसी भी चटनी या सब्जी के साथ परोसे |
सुझाव:-
1. सूजी को ज्यादा नहीं भुने |
2. आप चाहे तो अपनी पसंद की शब्जी भी डाल सकते है |
3. नमक आप अपने पसंद से कम या ज्यादा कर सकते है |