प्यार एक खूबसूरत एहसास होता है और जिससे हम प्यार करते हैं, उसके साथ रिश्ते में हमेशा खुश रहना चाहते हैं। शायद यह उस व्यक्ति के साथ होने वाली खुशी होती है, जो हमें उसकी ओर खींचती है। जिस कारण से हम उससे प्यार करने लगते हैं। लेकिन ऐसे कितने ही लोग हैं, जिनको प्यार में अक्सर रोना पड़ता है। प्यार पाकर और रिलेशनशिप में आकर भी अगर रोना पड़ता है, तो इसका मतलब है कि व्यक्ति अपने पार्टनर के साथ दुखी है। प्यार होता भी ऐसा है कि व्यक्ति वर्तमान से ज्यादा बीते कल में रहता है।
पार्टनर पहले अच्छा था और पहले प्यार करता है और वक्त देता था या पहले कितना चाहता था। जैसी बातें दिमाग में आती हैं कि वर्तमान में वह क्या कर रहा है और उसके साथ भविष्य खराब भी हो सकता है इसका होश नहीं रहता है। ऐसे में आप भी यह गलती न करें, इसलिए पहले ही जान लीजिए कि किस तरह के व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में आने पर अक्सर रोना पड़ता है। ऐसे में अगर आप पहले संभल जाएंगे, तो प्यार में पड़कर रोते नहीं रहना पड़ेगा।
दिल की बात नहीं सुनना चाहते
जिस व्यक्ति के साथ आप बैठकर अपने दिन की बात नहीं कर सकते हैं। जिसके पास आपके लिए समय नहीं है, तो उसके साथ रिश्ते में खुश रहना मुश्किल होता है। रिश्ता खुशी से उस व्यक्ति के साथ बिताया जा सकता है, जिसके सामने आप कमजोर हो सकें, जो आपको संभालने के लिए हमेशा आपका साथ दे।
जो इग्नोर करता है
अगर आपका पार्टनर आपको इग्नोर करता है, आपकी बात नहीं सुनता है या अगर आप प्रायोरिटी नहीं है। वह आपके बजाय हर किसी को अपना समय दे रहा है, तो ऐसे व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में रोना पड़ सकता है।
रिप्लाई ना करे
रिप्लाई न करना भले ही छोटी सी बात लगती है, लेकिन जब तकलीफ होती है, तो यही बात सबसे ज्यादा चुभती है। रिलेशनशिप में हर समय पार्टनर एक-दूसरे के साथ रहें, जरूरी नहीं है। ऐसे में अगर आपका पार्टनर आपको मैसेज नहीं करता या आपके मैसेज का रिप्लाई नहीं करता है, तो बुरा लगता है। कई बातें और बात करने का उत्साह इस कारण से दबकर रह जाता है।
भरोसा नहीं कर सकते
अगर आपके पार्टनर ने आपको कभी धोखा दिया है, या ऐसा कुछ किया है, जिसकी वजह से आप उस पर भरोसा नहीं कर सकते हैं। तो ऐसे व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में रोना पड़ सकता है। वहीं जब भी कहीं आएगा-जाएहा, तो आपके मन में भी यह सवाल उठेगा कि वह कहां है या किसके साथ है और क्या कर रहा है। उसको लगेगा कि आप उस पर शक कर रहे हैं, तो लड़ाई होगी वह अलग और कुल मिलाकर हैप्पी रिलेशनशिप वही होते हैं, जहां पार्टनर्स को एक-दूसरे पर भरोसा होता है।
कंट्रोल करना चाहे
अगर आपका पार्टनर आपको कंट्रोल करने की कोशिश कर रहा है, या करना चाहता है, तो आपको ऐसे व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में खुश रहना मुश्किल होता है। कंट्रोलिंग और इमोशनली मैनिपुलेट करने वाले पार्टनर के साथ हेल्दी रिलेशनशिप में रहना मुश्किल होता है।