Relationship Tips: बेडरूम बनेगा कंप्लेन जोन, पत्नी की ये 4 बातें बिगाड़ सकती हैं पति से रिश्ता, जानिये
By Ek Baat Bata | Dec 22, 2025
पति-पत्नी का रिश्ता बेहद खास होता है और हर रिश्ते की तरह पति-पत्नी के रिश्ते में भी नोंक-झोंक चलती रहती है। लेकिन पति को पत्नी की कई बातें काफी प्रभावित करती हैं। अगर पत्नी पति को दुख पहुंचाने के लिए जाने-अंजाने में कुछ बोल देती है, तो पति अंदर तक टूट जाता है। जिसक कारण इस मजबूत रिश्ते की नींव कमजोर हो जाती है और प्रेम की इमारत ढहने में समय नहीं लगता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि वह कौन सी 4 बातें हैं, जो पत्नी को कभी भी अपने पति से नहीं करनी चाहिए।
पत्नी को कभी नहीं कहनी चाहिए पति से ये बातें
पति की तुलना
कभी भी पत्नी को पति की तुलना किसी और से नहीं करनी चाहिए। फिर चाहे वह आपका भाई, दोस्त या पिता क्यों न हो। आपका पति एक अलग इंसान है और वह लोग अलग। ऐसे में आपका पति जैसा है, उसको वैसे ही अपनाएं और प्यार करें। तुलना करके आप अपने पति के मन को सिर्फ ठेस पहुंचाएंगी।
अपमानित करना
पति या उसके परिवार को कभी अपमानित नहीं करना चाहिए। आप अपने मन की बात पति से कह सकती हैं, लेकिन आप बातें प्रेम और सम्मान के साथ भी कह सकती हैं। बिना किसी को अपमानित किए। अपमानित करने की भावना से यदि कुछ कहा जाए, तो रिश्तों में खटास पड़ जाती है।
स्ट्रगल को नजरअंदाज करना
काम को लेकर आपके पति कितना परेशान हैं या फिर स्ट्रगल कर रहे हैं। इसको कभी पत्नी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अक्सर पत्नी बातों-बातों में यह कह देती हैं कि आखिर तुम करते क्या हो। घर ही पति के लिए वह जगह है, जहां पर वह चैन की सांस ले पाता है। जहां पर वह काम से परेशान होकर आता है, लेकिन परेशान नहीं रहना चाहते हैं। ऐसे में पत्नी को चाहिए कि वह पति के मेहनत की सराहना करे।
बेडरूम को कंप्लेन जोन बनाना
पत्नी अपने मन की बातों को पति से शेयर करती हैं। इसके साथ ही वह अक्सर तरह-तरह की शिकायतें भी करती हैं। लेकिन कभी भी बेडरूम को कंप्लेन जोन नहीं बनाना चाहिए। बल्कि स्पेस क्रिएट करना चाहिए, एक-दूसरे के करीब रहना जरूरी है और बेडरूम में प्यार से बात करना जरूरी है। क्योंकि आप कंप्लेन बाद में भी कर सकती हैं। अगर आप बेडरूम में हमेशा कंप्लेन करेंगी, तो आपके खास पल भी खास लगना बंद हो जाएंगे।