प्यार सबसे खूबसूरत एहसास होता है, यह किसी से प्यार करना या खुद को प्यार में महसूस करना है। कहा जाता है कि जब व्यक्ति प्यार में गिरता है, तो जैसे हवा में भी प्यार घुल गया है। लेकिन अक्सर, यह उलझन भी मन को सताने लगती है कि यह प्यार है या कुछ और। ऐसे में अगर आप भी सोचते हुए अपनी रातें काट रहे हैं, तो आपको उनसे प्यार हो गया है या नहीं। तो यह आर्टिकल आपके लिए है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 5 संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं।
इन संकेतों से जानें प्यार में हैं या नहीं
उनका इंतजार रहता है
जब व्यक्ति प्यार में होता है, तो उसको हर पल इसी बात का इंतजार होता है कि उसका महबूब कब आएगा। हालांकि महबूब को यह पता है या नहीं कि वह आपका महबूब है, यह एक अलग मसला होता है। लेकिन हां आपको हर पल उसका इंतजार जरूर सताता है।
खुद को रोकना मुश्किल
अगर आप अक्सर उस व्यक्ति के आसपास रहते हैं, जिससे आप प्यार करते हैं, तो अकस्मात ही आपकी नजरें उसकी ओर मुड़ जाती है। जिस भी दिशा में वह चलता है या बैठता है, तो आप उस दिशा में देखने का बहाना खुद ही ढूंढ लेते हैं।
हर पल उसी का ख्याल
प्यार में होने का सबसे बड़ा साइन तो यही है कि आपको हर पल उसी का ख्याल आता है। आप हर पल उसी के बारे में सोचते हैं, इस समय यह लेख पढ़ते हुए भी उसी का चेहरा आपके मन या दिमाग में घूम रहा है।
करीबी सताती है
जिससे प्यार है, उसको किसी और के साथ करीब देखकर बुरा लगता है। अगर कोई आपके करीब आना चाहता है, तो आपको उससे भी दिक्कत होने लगती है। आपको अपने आसपास भी बस हर पल वही चाहिए, जिससे आप प्यार करते हैं।
खुद की सुध नहीं
प्यार में अक्सर व्यक्ति को अपनी सुध नहीं रहती है। क्या खाया, कब खाया, कहां जाना था, क्या पढ़ना था या फिर कोई अन्य जरूरी काम अब जरूरी नहीं लगता है। बस अच्छा लगता है तो सिर्फ अपने पसंद के व्यक्ति से बातें करना। अगर आपकी उनसे बात नहीं हो रही है, तो आप उनके बारे में हर समय किसी न किसी से बात करते रहते हैं।
अगर आपकी भी यही हालत है, तो यकीन मानिए कि आप भी प्यार में हैं। बेहतर होगा कि जिससे आप प्यार करते हैं, तो उसके सामने अपना दिल खोलकर रख दें और कह दें कि हां, तुमसे प्यार है।