रिश्तों में दूरियां अचानक नहीं आती हैं। प्यार कम होने या किसी और की तरफ अट्रैक्शन शुरू होने से पहले इंसान की छोटी-छोटी हरकतों में बदलाव आने लगते हैं। इन लोग इन संकेतों को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन जब सच सामने आता है, तो वह पूरी तरह से टूट जाते हैं। बता दें कि लड़कियों के व्यवहार में भी ऐसे कुछ पैटर्न देखने को मिलते हैं। जो साफ-साफ इस बात का संकेत होता है कि रिश्ता पहले जैसा नहीं है। अगर समय रहते इन संकेतों को समझ लिया जाता है, तो दिल को टूटने से बचाया जा सकता है।
दिखते हैं ये बदलाव
जब कोई लड़की आपसे मन से दूर होने लगती है, तो सबसे पहले बात करने के तरीके में बदलाव दिखता है। पहले जो बातें प्यार भरी होती थीं, वह अब औपचारिक या फिर कड़वी लगने लगती हैं। रिश्तेदारों के नाम पर धीरे-धीरे फोन आने बढ़ जाते हैं। हर कॉल उसके लिए जरूरी हो जाता है। लेकिन इसके पीछे की असली वजह कुछ और होती है।
बातें पहले जैसी मीठी नहीं लगती हैं। बातों में चुभन, ताने मारना, बातों में चुभन लाना और आपकी भावनाओं को हल्के में लेना यह सब बदलते रिश्ते का संकेत होता है। पहले जहां लड़की देर-देर तक बातें करती थी, वह अब 2 से 3 मिनट के अंदर क़ॉल खत्म कर देती है। चैट कम करना या बाद में बात करते हैं, कहना आम बात हो जाती है।
उसके पास आपके लिए समय न होना, मूड न होना या काम में बिजी होने से बार-बार बहाने करना। यह इस बात का संकेत है कि वह आपसे बाच करने से बचना चाहती है।
अगर लड़की अचानक अपनी रूटीन, लाइफस्टाइल या फोन की प्राइवेसी में बदलाव लाने लगती है। तो यह छोटी-छोटी बातें मिलकर बताती हैं कि आपका रिश्ता धीरे-धीरे खत्म होने की कगार पर पहुंच रहा है।