बढ़ती उम्र में खुश और सेहतमंद रहने के लिए सेक्स है जरूरी, रिसर्च में सामने आई यह बात

By Ek Baat Bata | Dec 20, 2020

यह एक आम धारणा है कि सेक्स सिर्फ कम उम्र के लोग ही करते हैं और बढ़ती उम्र में सेक्स करना ठीक नहीं है। हालांकि, हाल ही में एक रिसर्च में पाया गया कि सेक्स करना जितना ही युवाओं के लिए जरूरी है, उतना ही जरूरी बढ़ती उम्र के लोगों के लिए भी है। हाँ, यह बात सही है कि बढ़ती उम्र में यौन इच्छा कम होने लगती है और लोग शारीरिक संबंध बनाने से कतराते हैं। जबकि रिसर्च में पाया गया कि बढ़ती उम्र में सेक्स करने वाले लोग ज़्यादा खुश और सेहतमंद रहते  हैं। आइए जानते हैं क्या कहती हैं रिसर्च - 

क्या है यह रिसर्च? 
सेक्सुअल मेडिसिन जर्नल छपे एक शोध के मुताबिक फिजिकल और मेन्टल हेल्थ के साथ-साथ सब्जेक्टिव वेलबींग भी बहुत जरूरी है। सब्जेक्टिव वेलबींग खुशी और आनंद की अच्छी भावनाओं और जीवन में संतुष्टि और जीवन के अर्थ या किसी के उद्देश्य के बारे में सकारात्मक महसूस करने सहित कई पहलुओं को शामिल किया गया है। यूके के शोधकर्ताओं ने अपनी रिसर्च में पाया कि यौन गतिविधि उम्र के साथ कम होती जाती है। महिलाओं ने उम्र बढ़ने के साथ पुरुषों की तुलना में कम यौन गतिविधि का अनुभव किया। शोधकर्ताओं ने 64-65 वर्ष के 5000 से अधिक उम्र के लोगों पर सर्वे किया। इसमें लोगों से उनके सेक्स और अन्य यौन गतिविधियों की फ्रीक्वेंसी, पिछले साल की तुलना यौन इच्छा में कोई कमी, यौन संतुष्टि और इरेक्शन के बारे में सवाल किए गए। इस सर्वे में लोगों से स्मोकिंग या ड्रिंकिंग की आदतों या किसी पुरानी बीमारी के बारे में भी सवाल किए गए। 

रिसर्च में क्या पाया गया? 
रिसर्च में पाया गया कि बढ़ती उम्र के लोगों की सेक्सुअल एक्टिविटी और उनकी सेहत के बीच सीधा संबंध है। रिपोर्ट के मुताबिक जिन पुरुषों में कामेच्छा की कमी थी उनमें कैंसर समेत अन्य घातक बीमारियों का रिस्क ज्यादा था। रिसर्च के मुताबिक जो पुरुष और महिलाऐं कम सेक्स करते हैं, उन्होंने अपने स्वास्थ्य  के वर्तमान स्तर के साथ कम संतुष्टि का अनुभव किया। बढ़ती उम्र में महिलाओं में हॉर्मोन का स्तर गिरने लगता है, जिसकी वजह से उनकी यौन इच्छा कम होने लगती है। इसके साथ ही पुरुषों की अपेक्षा महिलाऐं ज़्यादा साल तक जीवित रहती हैं। ऐसे में पीटीआई की मृत्यु के बाद बढ़ती उम्र में महिला के लिए नया साथी ढूंढ़ना मुश्किल होता है। रिसर्च के मुताबिक जो लोग बढ़ती उम्र में सेक्स करते हैं वो उन लोगों की अपेक्षा खुद को ज्यादा स्वस्थ और खुश महसूस करते हैं जो सेक्स नहीं करते हैं।  स्टडी में यह भी पाया गया कि पुरुषों में संतुष्टि की भावना के लिए संभोग की आवृति जरूरी है। वहीं, महिलाओं को चुंबन या प्यार से छूना अधिक पसंद होता है।   

ऐसा क्यों होता है? 
सेक्स से शरीर में एंडोर्फिन का उत्पादन बढ़ता है जिससे खुशी का अनुभव होता है। इसके साथ ही एंडोर्फिन के अधिक उत्पादन से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता  भी बढ़ती है जिससे संक्रमण और कैंसर जैसी बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। वहीं, सेक्स करने से आप अपने पार्टनर से भावनात्क रूप से ज़्यादा करीब महसूस करते हैं, जिसका आपके मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव होता है। इसके साथ ही सेक्स करने से कैलोरी बर्न होती है और आप फिट रहते हैं।