Blanket Washing Tips: Dry Clean का खर्चा अब Zero, इस Smart Trick से Washing Machine में धोएं भारी कंबल

By Ek Baat Bata | Jan 29, 2026

सर्दियों में ठंड से बचने के लिए रजाई-कंबल का इस्तेमाल होता है। वहीं इनको बार-बार धोना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में लगातार एक ही कंबल ओढ़ते रहने से इसमें से स्मैल आने लगती है। लेकिन धूप खिलने पर आप कंबल को धोकर धूप में सुखा सकते हैं। आप चाहें तो कंबल को घर में वॉशिंग मशीन में धो सकते हैं। लेकिन अगर कंबल ज्यादा मोटे हैं, तो इनको आप ड्राई क्लीन भी करा सकते हैं। हालांकि अगर आप खर्च बचाना चाहते हैं, तो एक-एक करके आप कंबल को वॉशिंग मशीन में धो सकते हैं। लेकिन घर में कंबल धोने के दौरान आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

वॉशिंग मशीन में ऐसे धोएं कंबल

वॉशिंग मशीन में कंबल धोने के दौरान वॉशिंग मशीन का वेट और कंबल का वेट ध्यान में रखना चाहिए। कंबल को धोने से पहले इसको अच्छे झाड़ लें। जिससे कि कंबल की सारी धूल निकल जाए। फिर देखें कि कंबल पर कहीं कोई दाग तो नहीं लगा है। अगर खाने या फिर चाय का दाग लगा है, तो इसको पहले साफ कर लें। अब वॉशिंग मशीन में कंबल डाल दें और वूलेन मोड पर मशीन को ऑन कर दें।

बता दें कि सर्दियों के सभी कपड़ों को लिक्विड सोप में धोना चाहिए। इससे डिटर्जेंट के दाग नहीं लगते हैं। कंबल धोने के लिए मशीन में ठंडे पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। मशीन को ऑन कर दें और कंबल को धोने और ड्राई होने दें। जब कंबल धुल जाए, तो इसको धूप में डालकर सुखा लें। इस तरह से कंबल साफ हो जाएगा और ड्राई क्लीन का खर्च भी बच जाएगा।

जानिए घर में कंबल धोने का तरीका

अगर आपका कंबल हल्का है, तो इसको घर में हाथ से आसानी से वॉश कर सकते हैं। कंबल को ईजी या फिर ऊनी कपड़ों को धोने वाले लिक्विड डिटर्जेंट में घोल में डुबोएं। इसको आधा घंटे तक ऐसे ही रहने दें। टब या बाल्टी से कंबल निकाल लें और इसको हाथों से पीट-पीटकर धोएं। कंबल को ब्रश से नहीं साफ करना चाहिए। इसको हाथों से दबाते हुए साफ करें और साफ पानी से धो लें।