Kitchen Tips: Fridge में ये 6 चीजें रखने से खत्म होता है Nutrition, बिगाड़ सकता है आपका बजट
By Ek Baat Bata | Jun 12, 2026
आजकल लगभग हर घर में फ्रिज का इस्तेमाल होता है। लोग खाने-पीने की चीजों को लंबे समय तक ताजा बनाए रखने के लिए फ्रिज का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार लोग बिना सोचे-समझ हर चीज फ्रिज में रख देते हैं। लेकिन ऐसा करने से चीजों का पोषण, स्वाद और गुणवत्ता खराब हो सकती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अधिकतर लोग फ्रिज का इस्तेमाल करते समय करते हैं।
फ्रिज में टमाटर
कई लोग टमाटर को फ्रिज में रख देते हैं। लेकिन फ्रिज का ठंडा तापमान टमाटर की बनावट और स्वाद को प्रभावित कर सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि टमाटर को कम मात्रा में खरीदें और कमरे में रखना चाहिए।
फ्रिज में आलू रखना
फ्रिज में आलू भी नहीं रखना चाहिए। क्योंकि ठंडक में आलू में मौजूद स्टार्च शुगर में जल्दी बदल सकता है। इससे आलू का स्वाद बदल सकता है। वहीं पकाने पर इसका रंग भी अलग दिख सकता है। आलू को सूखे, ठंडी और अंधेरी जगह पर रखना चाहिए।
प्याज
फ्रिज में प्याज रखने से यह नम और नरम हो सकते हैं। इससे प्याज जल्दी खराब हो सकता है। हमेशा हवादार और सूखी जगह पर प्याज को स्टोर करना चाहिए। वरना फ्रिज में प्याज रखने से आपको नुकसान हो सकता है।
शहद
फ्रिज में शहद रखने से यह जम सकता है और इसमें क्रिस्टल बनने लगते हैं। शहद को कमरे के तापमान में बंद डिब्बे में रखना चाहिए। अगर आप स्टोर भी कर रहे हैं, तो शीशी को ध्यान से बंद करना चाहिए।
केला
फ्रिज में केला रखने से इसका छिलका जल्दी काला पड़ सकता है। लेकिन अंदर से कुछ समय तक यह फल ठीक रह सकता है। लेकिन इसका स्वाद खराब हो सकता है। इसलिए केले को बाहर रखें और जल्दी खाकर खत्म कर दें।
ब्रेड
कई लोग फ्रेश रखने के लिए फ्रिज में ब्रेड रख देते हैं। लेकिन फ्रिज में ब्रेड रखने से यह जल्दी सूख जाती है और बासी लग सकती है। वहीं लंबे समय तक स्टोर करने के लिए फ्रीजर बेहतर ऑप्शन है।