Kitchen Hacks: पतले दही को फेंकें नहीं, यह Useful Kitchen Tip बनाएगा एकदम Creamy और टेस्टी

By Ek Baat Bata | May 16, 2026

गर्मी के मौसम में हम सभी को अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करने की सलाह दी जाती है, जो हमारे शरीर को ठंडक दे सकें। इस मौसम में दही रोजाना खाया जाता है। रायता, लस्सी और छाछ तो गर्मियों में बनता ही है, तो वहीं कुछ लोग सादा दही भी खाने के साथ खाना पसंद करते हैं। ज्यादातर डिशेज में दही का इस्तेमाल होता है। ऐसे में कई महिलाएं इसको घर पर ही जमा लेती हैं। लेकिन कई बार यह शिकायत होती है कि दही जमाने पर वह गाढ़ा नहीं बल्कि पानी जैसा पतला हो जाता है।

इस चक्कर में लोग पतले दही को फेंक देते हैं। ऐसे में अगर आपको भी यही शिकायत रहती है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको पतले दही को गाढ़ा करने के आसान तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।

पतला दही ऐसे करें गाढ़ा

सबसे एक बाउल लें और इसके ऊपर कपड़ा फैला दें।
फिर पतले दही को उसी कपड़े में डाल दें।
इसके बाद कपड़े को हल्का सा बांध दें।
अब कम से कम 15 से 20 मिनट के लिए इसको लटका दें। या फिर किसी बर्तन में रखें।
इस तरह से दही का एक्स्ट्रा पानी निकल जाएगा। 

अगर आप भी यह ट्रिप अपनाती हैं, तो दही कुछ ही मिनटों में गाढ़ा हो जाएगा। इसके मलाईदार टेक्सचर को देखकर आपको ऐसा लगेगा जैसे आपने मार्केट से जाकर दही खरीदा है। इससे आप डिप, रायता या फिर दही भल्ला बना सकती हैं।

पतले दही से बनाएं ये डिशेज

अगर आप पतले दही को गाढ़ा नहीं करना चाहती हैं, तो आप इसकी कई चीजें बना सकती हैं। पतले दही की कढ़ी बहुत स्वादिष्ट बनती है। वहीं आप पतले दही से छाछ भी बना सकती हैं और सब्जी की ग्रेवी बनाने में भी इसका यूज कर सकती हैं। इसके अलावा आप दही टोस्ट और दही वाले चावल भी बनाकर तैयार कर सकती हैं।

ध्यान रखें ये बातें

अगर दही खट्टा हो गया है, तो इसको न इस्तेमाल करें।
वहीं पतले दही को गाढ़ा करने के लिए हमेशा साफ कपड़े का इस्तेमाल करना चाहिए।
दही को बहुत अधिक समय तक न लटकाएं।
वहीं दही से निकले हुए पानी को फेंके न बल्कि इसको आटा गूंथने या फिर सब्जी बनाने में इस्तेमाल कर सकती हैं।