बच्चे की लंबी उम्र के लिए करें सकट व्रत, जानें पूजन की आसान विधि

By Ek Baat Bata | Jan 27, 2021

हिंदू धर्म में ऐसे कई व्रत होते हैं जो माताएं अपने बच्चों के लिए रखती हैं। उनमें से सकट चौथ के व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन महिलाऐं निर्जला व्रत रखती हैं और अपनी संतान की लंबी आयु और खुशहाल जीवन के लिए कामना करती हैं। यह पर्व भगवान गणेश को समर्पित होता है। इस दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है और तिल के लड्डू चढ़ाए जाते हैं। इसे संकटा चौथ, संकष्टी और तिलकुट चौथ आदि नामों से जाना जाता है। इस बार सकट चौथ 31 जनवरी 2021 को है। आज के इस लेख में हम आपको सकट चौथ का महत्व और पूजन विधि बताएंगे -

क्यों रखा जाता है सकट चौथ व्रत?
सकट चौथ का व्रत संतान की दीर्घायु और खुशहाल जीवन की कामना के लिए रखा जाता है। इसे संकट हरने वाली गणेश चतुर्थी भी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सकट चौथ के दिन भगवान गणेश की पूजा के बाद शाम को चंद्रमा को अर्घ्‍य देकर ही व्रत तोड़ा जाता है। इस दिन चन्द्रमा को दूध में शहद, रोली, चंदन और रोली डालकर अर्घ्‍य देना चाहिए।

पूजन विधि -